फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saurabh and Atishi said that they will be ministers till Satyendar Jain and Manish Sisodia are in jail

Delhi: आतिशी और सौरभ भारद्वाज बोले, वे जैन-मनीष के जेल में रहने तक ही मंत्री

Fri, 10 Mar 2023 07:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Mar 2023 07:16 AM IST
सार

शपथ ग्रहण समारोह के बाद केजरीवाल ने कहा कि सौरभ और आतिशी ने नए मंत्री के तौर पर शपथ ली है। दोनों को बधाई देते हुए केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि जिस तरह से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन खूब मन लगाकर दिल्ली के लिए अच्छा काम कर रहे थे, उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए सौरभ और आतिशी भी अच्छा काम करेंगे।

विज्ञापन
Saurabh and Atishi said that they will be ministers till Satyendar Jain and Manish Sisodia are in jail
आतिशी और सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्री आतिशी व सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार शाम दावा किया कि वे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल से बाहर आने के बाद पद से हट जाएंगे। उनका कहना है कि जैसे भगवान श्रीराम को वनवास होने पर छोटे भाई भरत ने उनकी खड़ाऊ को रखकर 14 साल तक शासन किया था, उसी तरह जब तक सत्येंद्र और सिसोदिया झूठे मामलों से छूटकर बाहर नहीं आएंगे तक उनकी जिम्मेदारी संभालेंगे। 

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के बाद केजरीवाल ने कहा कि सौरभ और आतिशी ने नए मंत्री के तौर पर शपथ ली है। दोनों को बधाई देते हुए केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि जिस तरह से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन खूब मन लगाकर दिल्ली के लिए अच्छा काम कर रहे थे, उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए सौरभ और आतिशी भी अच्छा काम करेंगे। वहीं, आतिशी ने कहा कि केंद्र ने दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को झूठे मामले व आरोपों में जेल में डाल दिया है। जनता के काम भी करने जरूरी हैं, इसलिए जब तक सत्येंद्र व सिसोदिया बाहर नहीं आ जाते हैं, तब तक के लिए केजरीवाल ने हमें जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


काम किया है, काम करेंगे
सौरभ ने कहा कि देश में 75 सालों से जिस तरह के अच्छे काम स्वास्थ्य में सत्येंद्र और शिक्षा में मनीष सिसोदिया ने किया है, वैसा काम किसी दूसरे मंत्री ने अब तक नहीं किया, लेकिन केंद्र सरकार ने साजिश कर इन दोनों मंत्रियों को जेल में डाला हुआ है। आज हमें उनकी जिम्मेदारियां दी गई हैं। जैसे भगवान श्रीराम जब वनवास गए, तो उनके छोटे भाई ने कामकाज संभाला। उसी तरह आतिशी के साथ वे काम संभालेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दोनों नेता जल्द रिहा होकर आएंगे और काम संभालेंगे। केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा और जल विभाग में फ्लैगशिप प्रोग्राम चल रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली में यमुना को साफ व निर्मल बनाना और हर घर तक पानी पहुंचाना भी हमारे एजेंडे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed