{"_id":"659c7c916819ec91580dcfc5","slug":"satyendra-jain-s-interim-bail-increased-in-money-laundering-case-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Money Laundering Case: सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Money Laundering Case: सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत बढ़ाई
Tue, 09 Jan 2024 04:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 09 Jan 2024 04:22 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत अगले आदेश तक बढ़ा दी। जैन की 21 जुलाई को सर्जरी हुई थी। उन्हें चिकित्सा आधार पर दी गई अंतरिम जमानत समय-समय पर बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत अगले आदेश तक बढ़ा दी। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने जैन के वकील अभिषेक मनु सिंघवी की लंबी बहस और फिर स्थगन अनुरोध के बाद मामले को स्थगित कर दिया। अब इसे मंगलवार को सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
सिंघवी ने अदालत को बताया कि जैन ने इस मामले में अब तक पूरा सहयोग किया है और पूर्वमंत्री के खिलाफ कोई अपराध नहीं बनाया गया है। कानून के मुताबिक, किसी कंपनी की संपत्ति का श्रेय कभी भी किसी शेयरधारक या निदेशक को नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने पूछा कि कंपनी में मौजूद पैसे का श्रेय जैन को कैसे दिया जा सकता है। ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू पेश हुए। जैन की 21 जुलाई को सर्जरी हुई थी। उन्हें चिकित्सा आधार पर दी गई अंतरिम जमानत समय-समय पर बढ़ाई गई है।
विज्ञापन