फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satyendar Jain legal team moves special court contempt action against ED alleging that ED leaked CCTV video

Satyendar Jain vs ED: मसाज वीडियो लीक मामले में मंत्री के वकीलों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, ईडी को नोटिस जारी

Sat, 19 Nov 2022 07:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Nov 2022 07:02 PM IST
सार

विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने इस पर मामले में नोटिस जारी करते हुए 21 नवंबर को सुनवाई की तारीख तय की है। 

विज्ञापन
Satyendar Jain legal team moves special court contempt action against ED alleging that ED leaked CCTV video
मालिश कराते हुए सत्येंद्र जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदालत ने तिहाड़ जेल में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जेल में बंद आप नेता और दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के सीसीटीवी फुटेज लीक करने के लिए शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया है। राउज एवन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने ईडी को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि वीडियो कैसे लीक हुआ और उनके खिलाफ क्यों न कार्रवाई की जाए। अदालत में मामले की सुनवाई 21 नवंबर को होगी।

विज्ञापन


विशेष अदालत ने भाजपा और अन्य को तिहाड़ सीसीटीवी फुटेज लीक करने के सत्येंद्र जैन के आवेदन पर ईडी को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया है। अदालत सोमवार को सुनवाई करेगी कि बीजेपी को गोपनीय फुटेज कैसे मिली और इसे क्यों प्रसारित किया गया? जैन के वकील ने कहा कि ईडी ने अदालत में हलफनामा देने के बावजूद सीसीटीवी वीडियो लीक किया है। दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल में पूरे शरीर की मालिश करते हुए एक सीसीटीवी वीडियो शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर सामने आया। जेल में मसाज कराने के मामले में दिल्ली बीजेपी ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। 13 सितंबर के कथित सीसीटीवी फुटेज में मंत्री को अपने बिस्तर पर लेटे हुए और कुछ कागजात पढ़ते हुए दिखाया गया है। उनके बगल में बैठा एक व्यक्ति उनके पैर की मालिश करता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति दिल्ली के मंत्री के पैर और पीठ की मालिश कर रहा है और आगे बढ़ने से पहले उनके सिर की मालिश कर रहा है। ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल के अंदर विशेष इलाज कराने की अनुमति के लगभग 10 दिन बाद शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया। सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और जून से वह जेल में बंद हैं और दिल्ली की अदालत ने ब्रहस्पतिवार को उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैन को जेल में सुविधा उपलब्ध करवाने के मामले में कई जेल अधिकारी निलंबित

सत्येंद्र जैन तिहाड़ की जेल संख्या सात में बंद हैं। सत्येंद्र जैन को जेल में सुविधा उपलब्ध करवाने के मामले में जेल अधीक्षक समेत चार जेल अधिकारी और कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं, 35 से ज्यादा जेल अधिकारी और कर्मियों का जेल बदला गया है।

30 मई को ईडी ने जैन को किया था गिरफ्तार

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को 30 मई को प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। सत्येंद्र जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed