फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why Delhi Health Minister Satyendar Jain Arrested by ED Know Everything News in Hindi

गिरफ्तारी और सियासत: जैन पर ईडी ने कसा शिकंजा तो भाजपा ने पूछा- 'ईमानदार' मंत्री को कब बर्खास्त करेंगे केजरीवाल?

Mon, 30 May 2022 10:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 30 May 2022 10:39 PM IST
सार

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर है तो वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनके बचाव में उतरे हैं। सिसोदिया ने कहा कि जैन के खिलाफ आठ साल से फर्जी केस चल रहा है। ईडी ने पहले भी कई बार फोन किया और बीच में कई सालों तक बुलाना ही बंद किया क्योंकि उन्हें कुछ नहीं मिला। अब यह फिर से शुरू हुआ है क्योंकि वह हिमाचल के चुनाव प्रभारी हैं।

विज्ञापन
Why Delhi Health Minister Satyendar Jain Arrested by ED Know Everything News in Hindi
मुख्यमंत्री केजरीवाल और मंत्री सत्येंद्र जैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन की गिरफ्तारी के साथ ही दिल्ली में सियासत भी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ दल के दावे कि जैन बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं, पर भाजपा कटाक्ष कर रही है। दिल्ली भाजपा की ओर से किए गए ट्वीट में कहा कि आखिरकार, केजरीवाल का खास मित्र भ्रष्टाचारी सत्येंद्र जैन गिरफ्तार हुआ। केजरीवाल जी, दुनिया भर की बातों पर ज्ञान देते हो, इस पर क्यों चुप हो? क्या यही भ्रष्टाचार करने को अलग तरह की राजनीति कहते थे आप? स्वास्थ्य मंत्री जैन पर यह कार्रवाई कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन के मामले में की गई है। 

विज्ञापन

भ्रष्टाचारियों का गढ़ बन चुकी है दिल्ली सरकार

जैन की गिरफ्तारी पर भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचारियों का गढ़ बन चुकी है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री पहले ही भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं और अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का हवाला केस में गिरफ्तार होना साफ दर्शाता है कि सीएम केजरीवाल का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ है। सिंह ने कहा कि ईमानदारी का ढोंग रचने वाले अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य मंत्री को ईडी ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब देखना है कि अरविंद केजरीवाल जैन को कब बर्खास्त करते हैं
दिल्ली भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि ईडी ने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है। अब देखना है कि अरविंद केजरीवाल जैन को कब बर्खास्त करते हैं। हम तो पहले से कहते आ रहे हैं कि आम आदमी पार्टी का हाथ भ्रष्टाचार के साथ। अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थी। इस दौरान दिल्ली में सत्तारूढ़ दल ने दावा किया था कि जैन बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं। उनके खिलाफ मामला अदालत द्वारा खारिज कर दिया जाएगा। उधर, फरवरी में पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि ईडी जैन को गिरफ्तार करने जा रही है। 

विज्ञापन

आठ साल से फर्जी केस चल रहा है- मनीष सिसोदिया
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन के बचाव में उतरे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जैन के खिलाफ आठ साल से फर्जी केस चल रहा है। ईडी ने पहले भी कई बार फोन किया और बीच में कई सालों तक बुलाना ही बंद किया क्योंकि उन्हें कुछ नहीं मिला। अब यह फिर से शुरू हुआ है क्योंकि वह हिमाचल के चुनाव प्रभारी हैं। हिमाचल में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। इसीलिए सत्येंद्र जैन को आज गिरफ्तार किया गया है, ताकि वो हिमाचल न जा सकें। जैन कुछ दिनों में छूट जाएंगे, क्योंकि केस फर्जी है।

कांग्रेस ने मांगा जैन का इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा मांगा है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि गिरफ्तारी बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। सत्येंद्र जैन को लेकर बहुत सारी जानकारियां सार्वजनिक थीं। सभी का पता था कि उन पर गंभीर आरोप हैं। बावजूद इसके उनको मंत्रिमंडल में बनाए रखा। यही नहीं मुख्यमंत्री ने पहले इनका बचाव भी किया। अब सत्येंद्र जैन का इस्तीफा लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed