फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   satyandra jain arrested manish sisodia said bjp afraid of losing himachal pradesh polls

Satyandra Jain Arrested: सिसोदिया बोले- हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनते ही भाजपा हुई परेशान, चुनाव करीब देख की कार्रवाई

Tue, 31 May 2022 01:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 May 2022 01:19 AM IST
सार

सिसोदिया के मुताबिक, सत्येंद्र जैन के खिलाफ आठ साल से एक फर्जी केस चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार ईडी बुला चुकी है। बीच में कई साल से ईडी ने बुलाना बंद कर दिया था। क्योंकि उनको कुछ नहीं मिला था

विज्ञापन
satyandra jain arrested manish sisodia said bjp afraid of losing himachal pradesh polls
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों से जोड़ा है। पार्टी का मानना है कि इस वक्त बतौर हिमाचल प्रदेश प्रभारी काम रहे सत्येंद्र जैन के आक्रामक प्रचार अभियान से भाजपा डर गई है। इसी वजह से उनको जेल भेज दिया गया है। पार्टी की चुनौती दी है कि केंद्र की भाजपा सरकार आप के कितने भी नेताओं को जेल भेज दे, वह आम लोगों के हक में आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे।

विज्ञापन


सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद पहली प्रतिक्रिया आप के वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी। सिसोदिया के मुताबिक, सत्येंद्र जैन के खिलाफ आठ साल से एक फर्जी केस चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार ईडी बुला चुकी है। बीच में कई साल से ईडी ने बुलाना बंद कर दिया था। क्योंकि उनको कुछ नहीं मिला था। अब फिर शुरू कर दिया, क्योंकि जैन हिमाचल प्रदेश के प्रभारी हैं।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि हिमाचल में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। इसलिए सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया है। कोशिश उनकी यही है कि जैन हिमाचल प्रदेश न जा सकें। सिसोदिया ने आगे कहा कि केस पूरी तरफ फर्जी है। सत्येंद्र जैन कुछ दिनों में छूट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरी तरफ पार्टी नेताओं का आरोप है कि दिल्ली की सत्ता में आने के बाद से भाजपा की केंद्र सरकार तरह-तरह से आप नेताओं, मंत्रियों व विधायकों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। इस मामले में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री तक को नहीं छोड़ा गया। लेकिन केंद्रीय एजेसियों के हाथ कुछ भी नहीं लगा। जिन विधायकों को गिरफ्तार किया, उनका केस भी अदालत में नहीं ठहर सका। सबके सब विधायक छूट गए हैं। सत्येंद्र जैन के मामले में भी केंद्रीय एजेसियों को अदालत से पटखनी मिलेगी। झूठे मामले में ज्यादा वक्त तक उनको जेल में नहीं रखा जा सकता है।

सारे आरोप बेबुनियाद, जल्द छूटकर बाहर निकलेंगे जैन

दिल्ली सरकार के गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार देर शाम आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता भाजपा व केंद्र सरकार पर आक्रामक रहे। साथ ही सभी नेताओं ने एक सुर से गिरफ्तारी को हिमाचल प्रदेश विधान सभा से जोड़ा है। ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का आरोप है कि सत्येंद्र जैन ने 2015 से 2017 के बीच इन कंपनियों में हवाला का काम किया, जबकि सच यह है कि मार्च 2013 में जैन ने इन सभी कंपनियों से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, 2015-2017 के दौरान उनका इन कंपनियों से कोई लेना देना नहीं था। 2015-2017 के दौरान जो लोग इन कंपनियों के मालिक थे, उन्होंने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है कि यह सारा पैसा उनका है। कोर्ट ने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है। 2018 में ईडी ने सात बार सत्येंद्र जैन को समन किया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। 2019 से आज तक ईडी ने कोई कार्रवाई नहीं की, ऐसा लगा कि केस बंद हो गया, अब हिमाचल चुनाव के पहले फिर से केस खोल दिया। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा हिमाचल में चुनाव हार रही है और इसी कारण से सत्येंद्र जैन की एक फर्जी व बेबुनियाद मामले में गिरफ्तारी की गई है।

संजय सिंह के मुताबिक, ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को आठ साल पुराने एक फर्जी केस में गिरफ्तार किया है। जिस मामले में एक नहीं, दो नहीं, बल्कि सात बार वो ईडी के सामने पेश हो चुके हैं। कभी ईडी को उनकी गिरफ्तारी की जरूरत नहीं महसूस हुई। कभी उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई। इसी मामले से जोड़कर सीबीआई ने भी एक मामला दर्ज किया था, जिसमें सीबीआई ने कहा कि उनके पास कोई साक्ष्य नहीं है। सीबीआई ने सत्येंद्र जैन को क्लीन चिट दिया। लेकिन जैसे ही सत्येंद्र जैन हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज बनाए जाते हैं, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी परेशान हो उठती है। भाजपा हिमाचल में चुनाव हार रही है और इसी के कारण से सत्येंद्र जैन की एक फर्जी बेबुनियाद मामले में गिरफ्तारी की गई है। यह उनका उत्पीड़न है और यह भारतीय जनता पार्टी के काले चेहरे को फिर से उजागर करता है।

संजय सिंह ने कहा कि जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का एक बार फिर से यह मामला सामने आया है। जल्द ही सत्येंद्र जैन छूट कर बाहर आएंगे, क्योंकि यह एक बेबुनियाद फर्जी निराधार केस है। इसके साथ-साथ मैं यह भी कहना चाहता हूं कि भाजपा ऐसे एक नहीं अनेक हथकंडे अपनाएगी, अपना ले। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश का चुनाव मजबूती से लड़ेगी। बीजेपी हिमाचल प्रदेश में हार रही है और यह उसकी बौखलाहट है और उसी की वजह से यह गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed