फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satya sister walked in support of the Congress opposes son.

सत्या बहन कांग्रेस के समर्थन में उतरीं तो बेटे ने किया विरोध

Tue, 09 Feb 2016 01:32 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 09 Feb 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
Satya sister walked in support of the Congress opposes son.
कांग्रेस के दलित नेता के अपमान को लेकर उठे बवाल में पूर्व राज्यसभा सांसद व एससी/एसटी आयोग की पूर्व सदस्य सत्या बहन और उनके बेटे आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


सत्या बहन ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर महानगर व जिलाध्यक्ष को क्लीन चिट दे दी। उधर, कांग्रेस के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सत्या बहन के बेटे ने आरोपों का सामना कर रहे महानगर अध्यक्ष पर कार्रवाई करने की वकालत की है।  

नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्तरां में प्रेसवार्ता के दौरान सत्या बहन ने कहा कि उस मीटिंग में कई दलित नेता मौजूद थे। उन्होंने अपमान करने की घटना से इनकार किया है। इस मुद्दे को भुनाने के लिए दूसरी पार्टियां तूल दे रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों की हितैषी है तो पहले स्मृति ईरानी और बंडारू दत्तात्रेय को बाहर करे। वहीं, संदीप नायक ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि राहुल गांधी दलितों के लिए हैदराबाद गए और एनसीआर में दलितों के साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है। उस बैठक में मौजूद पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल को दलित अपमान पर बोलना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed