फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saturday was the coldest day of the season

Delhi NCR News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
न्यूनतम पारा 16 डिग्री तक लुढ़का, पश्चिमी विक्षोभ 2 दिन कराएगा बूंदाबांदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान न्यूनतम पारा 16 डिग्री के पास लुढ़क गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। साथ ही, आर्द्रता का स्तर 94 से 38 फीसदी रहा। ऐसे में सुबह और शाम को सूरज ढलते ही लोगों को ठंडक महसूस हुई। वहीं, दिन के समय सूरज ने हल्की गर्मी का अहसास कराया। इस दौरान आया नगर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा लोधी रोड, पालम और रिज में न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।



भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को सुबह के समय आसमान साफ रहेगा हल्का कोहरा व धुंध छाई रहेगी। साथ ही, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 30 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 27 अक्तूबर से एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इसका असर दिल्ली तक देखा जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलने वाला है। दिल्ली में कृत्रिम बारिश से पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो हल्की बूंदाबांदी सकती है। मौसम विभाग ने 27 अक्तूबर की शाम और 28 की सुबह हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed