{"_id":"44fa68bd14d4d7f67bfe7f005a29011e","slug":"saturday-s-rain-monday-to-pour-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को बारिश, सोमवार से बरसेगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को बारिश, सोमवार से बरसेगी आग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 25 Apr 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम एक बार फिर करवट लेगा, शनिवार को हल्की बारिश के बाद अचानक गर्मी बढ़ेगी। इस बार भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है। रविवार के बाद से ही तापमान में पांच डिग्री का उछाल आ सकता है।
विज्ञापन
इस बार मौसम अपने रुटीन में नहीं रहा। बारिश के चलते तापमान बढ़ ही नहीं पाया। एक बार फिर आसमान पर बादल छाने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट यूपी में शनिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
इसके बाद तापमान में तेजी आएगी। सोमवार से तापमान पांच डिग्री बढ़कर 44/24 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच जाएगा। एक सप्ताह तक जबरदस्त गर्मी पड़ेगी। इसके बाद फिर मौसम बिगड़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन
इस बार गर्मी देरी से शुरू हो रही है। मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह ने बताया कि इस बार गर्मी 20 दिन देरी से है, यदि शनिवार को ज्यादा बारिश हो जाती है तो यह और पीछे खिसक सकती है।