फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satta Ka Sangram in Faridabad about Lok Sabha elections 2024

Satta Ka Sangram: फरीदाबाद में नेताओं से चर्चा, सत्ता पक्ष और विपक्ष ने चुनावी मुद्दों व जनसमस्याओं पर की बात

Fri, 17 May 2024 06:18 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 17 May 2024 06:18 PM IST
सार

Loksabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज हरियाणा के फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। अमर उजाला ने यहां सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा की, दोपहर में युवाओं से चुनावी मुद्दे जाने और शाम को नेताओं से चर्चा कर चुनावी मुद्दे जाने। 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram in Faridabad about Lok Sabha elections 2024
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा राज्य का फरीदाबाद जिला मुख्यालय और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का भाग है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के कृष्णपाल गुर्जर ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी पार्टी ने उन पर फिर भरोसा जताया है। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में महेंद्र प्रताप मैदान में हैं। जननायक जनता पार्टी ने नलिन हुड्डा और इंडियन नेशनल लोकदल ने सुनील तेवतिया को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


भाजपा जिला उपाध्यक्ष गायत्री देवी ने कहा, 'हमारी जो सीट है कृष्णपाल गुर्जर की वह बिल्कुल साफ है। यह सीट दस लाख के पार जाएगी। हमारे फरीदाबाद में 15 हजार कार्यकर्ता हैं। हमारी सरकार में बिना रिश्वत के नौकरियां दी गई हैं। जिन बच्चों में काबिलियत थी, उन्हें नौकरियां दी गईं।' 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश भड़ाना ने कहा, 'हरियाणा में 10 की 10 लोकसभी सीटों पर इंडिया गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है। पिछली सरकार से पूरा प्रदेश दुखी है, क्योंकि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। ये कहते हैं हमने विकास किया, हमने बहुत नौकरियां दीं। यदि आपने विकास किया होता, नौकरियां दी होतीं या हरियाणा के लोगों का भला किया होता तो ऐसी क्या नौबत आ पड़ी कि आपने साढ़ें नौ साल में मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, 'चेहरा भी तब बदला गया, जब चुनाव थे। भाजपा जानती है कि जिस तरीके से भ्रष्टाचार हरियाणा में हुए, जिस तरह से लोगों को नौकरियां नहीं दी गईं, जिस तरह से विकास कार्य नहीं किए गए और जिस तरह से भाजपा ने झूठे वादे किए वह सब फेल हो गए। अरविंद केजरीवाल की नीतियों से लोग प्रभावित हैं, वो चाहते हैं कि जो सुविधाएं दिल्ली और पंजाब के लोगों को मिल रही हैं, वह हरियाणा के लोगों को दी जाएं।'

जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता उदय भाटी 2019 के चुनाव के दौरान हम लोगों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा, लेकिन बहुमत न कांग्रेस को मिला और न ही भाजपा को मिला। सबसे पहले हम लोगों ने कांग्रेस से बात की कि अगर वे सरकार बनाए तो हम उनके साथ हैं, लेकिन कांग्रेस को लगा कि बच्चे हैं कुछ नहीं कर सकते, उस बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद हम लोगों ने भाजपा के साथ गठबंधन किया। साढ़े चाल साल तक बहुत अच्छे से काम किया। हम लोगों का पोस्ट गठबंधन था, प्री गठबंधन नहीं था। गठबंधन सिर्फ सरकार को चलाने के लिए बनाया गया था।' 


इनेलो जिला प्रवक्ता देवी सिंह लांबा ने कहा, 'किसानों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही चीज हैं। जो बीज कांग्रेस बो कर गई, भाजपा ने उसे और ज्यादा बढ़ाया। आज पूरा धरनाओं से पटा पड़ा है। किसान सर्दी-गर्मी में धरने में महीनों बैठे रहते हैं। इनेलो के विधासभा अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने कहा कि एनएलओ का अपना आस्तित्व है। हम अपने कैंडिडेट के साथ हैं और मेहनत कर रहे हैं। 2014 में भाजपा का समर्थन किया। पीएम मोदी ने कई वादे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed