फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satish Kaushik death case delhi police formed an eight-member team to investigate the matter

Satish Kaushik: फार्म हाउस के CCTV से हुआ अहम खुलासा, दोस्त विकास ने भी तोड़ी चुप्पी; मैनेजर बोला- होनी थी डील

Mon, 13 Mar 2023 01:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Mar 2023 01:06 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस कमरे में अभिनेता ठहरे थे उस कमरे से डायजीन व पेट सफा की एक बोतल मिली है। इसके बाद उनकी ब्लेड प्रेशर व शुगर की दवाइयां मिली हैं।

विज्ञापन
Satish Kaushik death case delhi police formed an eight-member team to investigate the matter
सतीश कौशिक और विकास मालू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक को जब सीने में दर्द हुआ तो वह पहली मंजिल पर स्थित कमरे में थे। दर्द होने पर वह पहली मंजिल से खुद नीचे उतरकर आए और खुद की पोर्चे गाड़ी में बैठे थे। ये खुलासा फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद सामने आया है। कपासहेड़ा थाना पुलिस ने फार्म हाउस से सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को जब्त कर लिया है। इसके अलावा मामले की जांच के लिए एक इंस्पेक्टर की देखरेख में आठ सदस्यीय टीम बनाई गई है। इस टीम ने रविवार को फार्म हाउस का दौरा किया था।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनेता सतीश कौशिक का होली की पार्टी में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह हिंदी गाने पर डांस करते हैं। उन्होंने सफेद कुर्ता-पजामा पहना हुआ है। इस वीडियो में कुछ लोग डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अभिनेता ने पार्टी में करीब आधा घंटे डांस किया था। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार होली की पार्टी में 20 से 22 लोग शामिल हुए थे। पार्टी तीन बजे खत्म हो गई थी। सभी लोग शाम पांच बजे तक फार्महाउस से अपने घर चले गए थे। सतीश कौशिक को रात 12.10 बजे सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपने मैनेजर को सूचना दी। मैनेजर के सहारे वह खुद सीढ़ियों से उतरकर नीचे आए।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस कमरे में अभिनेता ठहरे थे उस कमरे से डायजीन व पेट सफा की एक बोतल मिली है। इसके बाद उनकी ब्लेड प्रेशर व शुगर की दवाइयां मिली हैं। हालांकि ये दवाइयां उनके मैनेजर के पास रहती थीं और वहीं उन्हें दवाई देते थे। पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि अभिनेता सतीश कौशिक एक फिल्म बनाने वाले थे। इस फिल्मी की डील के लिए वह विकास मालू से बात करने फार्म हाउस गए थे।

पुलिस आयुक्त ने रिपोर्ट मांगी
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि अतिरिक्त पुलिस राजीव कुमार व एसीपी वीकेपीएस यादव की टीम ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में जाकर शुरूआती जांच रिपोर्ट सौंपी है।

पुलिस बयान दर्ज कराने के लिए सान्वी मालू को बुलाएगी
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को मेल कर अभिनेता सतीश कौशिक की मौत पर सवाल उठाने वाली महिला सान्वी मालू के दर्ज ही बयान दर्ज करेगी। सान्वी ने विकास व उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सान्वी का आरोप था कि सतीश कौशिक व विकास के बीच 15 करोड़ रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था। पुलिस जल्द ही सान्वी को नोटिस देकर बुलाएगी। इसके अलावा पुलिस पुष्पांजलि मालू फार्म हाउस के मालिक विकास मालू से पूछताछ करेगी। पुलिस उसे भी नोटिस देने जा रही है।

आरोप लगने के बाद विकास मालू ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो डाला
अभिनेता सतीश कौशिक मामले में दिल्ली पुलिस ने जोर-शोर से जांच शुरू कर दी है। गंभीर आरोप लगाने के बाद विकास मालू ने चुप्पी तोड़ी है। विकास ने इंस्टाग्राम पर होली वाली वीडियो डालकर अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। विकास मालू ने सफाई दी है कि उनके व सतीश के बीच 30 वर्षों से पारिवारिक संबंध रहे हैं और लोगों को मेरे नाम पर कीचड़ उछालने में कुछ ही मिनट लगे। मैं सतीश कौशिक को हर जश्न में मिस करूंगा। विकास ने कहा कि उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी। उन्होंने अपने मैनेजर संतोष को लगभग 12:20 बजे कॉल किया और अस्पताल के लिए निकल गए लेकिन वे अस्पताल के गेट तक नहीं पहुंच सके। हम दोनों ने लगभग 9:15 बजे खाना खाया और सो गए। तब तक वह पूरी तरह से सामान्य थे। 

पुलिस अंडरवर्ल्ड को लेकर जांच कर रही है
विकास मालू की दूसरी पत्नी सान्वी ने शिकायत में सतीश कौशिक व विकास की एक तस्वीर साझा करने की बात कही है। महिला का आरोप है कि दुबई में हुई पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का बेटा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सान्वी व विकास के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है। ऐसे में पुलिस बदले की भावना से भी जांच कर रही है।

सभी मेहमानों हुई पूछताछ
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पार्टी में 20 से 22 मेहमान थे। पुलिस ने सभी मेहमानों से पूछताछ कर ली है। सभी से ये पूछा गया है कि पार्टी में क्या हुआ था। हालांकि किसी भी मेहमान से पूछताछ में सवाल नहीं उठाए हैं। न ही कोई संदिग्ध बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed