फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sarthak Cinema Festival will stage more than 150 films from around the world

सार्थक सिनेमा महोत्सव करेगा विश्वभर की 150 से अधिक फिल्मों का मंचन

Fri, 14 Apr 2023 10:20 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 14 Apr 2023 10:20 PM IST
सार

सप्ताह भर चलने वाले इस सिफ्सी फिल्म फेस्टिवल में सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में 30 हजार से ज्यादा युवा भाग लेंगे। इस वर्ष यह कार्यक्रम 17 अप्रैल से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलेगा। इसमें कला जगत से शीर्ष लोग भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Sarthak Cinema Festival will stage more than 150 films from around the world
सिफसी फ़िल्म महोत्सव का दृश्य। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वर्तमान में तेजी से पैर पसारती पश्चिमी सभ्यता के बीच युवाओं में सकारात्मक सोच और भारतीयता की भावना भरने के लिए राजधानी में दुनिया के सौ से ज्यादा देशों की 150 से अधिक फिल्मों का मंचन किया जायेगा। सप्ताह भर चलने वाले इस सिफ्सी फिल्म फेस्टिवल में सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में 30 हजार से ज्यादा युवा भाग लेंगे। इस वर्ष यह कार्यक्रम 17 अप्रैल से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलेगा। इसमें कला जगत से शीर्ष लोग भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फ़िल्म महोत्सव में जलवायु परिवर्तन, सड़क-सुरक्षा और बाल सिनेमा जैसे विषयों पर बनाई गई फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। सिफसी (SIFFCY) के अध्यक्ष और स्माइल फाउंडेशन के सह-संस्थापक शांतनु मिश्रा ने कहा कि सार्थक सिनेमा वास्तविकता को चित्रित करते हुए समाज में सही बदलाव लाने का एक शक्तिशाली माध्यम है। अच्छी फिल्मों मे युवाओं में चर्चा और चिंतन को प्रोत्साहित करने की शक्ति होती है। यह प्रक्रिया उन्हें व्यक्तिगत, भावनात्मक, सामाजिक और नैतिक कर्तव्यों के प्रति उन्हें बेहतर और सक्षम बनाती है। इस फिल्म फेस्टिवल के जरिए उद्देश्य है कि उनका ध्यान आकर्षित हो और उन्हें समाज के प्रति चिंतनशील बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed