फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sartaj appealed to DM people do not come at Bisahdha

इकलाख के बेटे की ख्वाहिश, कोई ना आए यहां

Sat, 03 Oct 2015 08:48 AM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
Sartaj appealed to DM people do not come at Bisahdha

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने सेक्टर-27 कैंप कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया से कहा कि बिसाहड़ा के सांप्रदायिक तनाव के बीच लोगों को वहां जाने से न रोकने का मकसद पारदर्शिता बनाए रखना है। लोगों से अपील है कि वे बिसाहड़ा न जाएं। ऐसा इकलाख का बेटा सरताज चाहता है। सरताज लोगों के आवागमन से काफी परेशान है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि अगर वह लोगों को बिसाहड़ा जाने से रोकते हैं तो इसका विपरीत असर पड़ सकता है। जब तक कोई व्यक्ति कानूनों का उल्लंघन नहीं करता, उसे कहीं जाने से रोकना सही नहीं है।
विज्ञापन


हम लगातार नजर बनाए हुए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क है। डीएम ने बताया कि जब तक कोई विवादित कार्य या कानून का उल्लंघन नहीं करता है। तब तक हम उसे बिसाहड़ा जाने से नहीं रोक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर जाने से कानून का उल्लंघन नहीं होता

Sartaj appealed to DM people do not come at Bisahdha

न ही किसी को धार्मिक स्थल पर जाने से रोका जा सकता है। धार्मिक स्थल पर जाने से कानून का उल्लंघन नहीं होता है। अगर कोई वहां जाकर कोई विवादित बयान देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।


डीएम ने बताया कि इस समय सोशल साइट्स के जरिये भी कई लोग माहौल को गरमाने का प्रयास कर रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

@anujkg25 सहित कई एक्टिव सोशल साइट आईडी का पता चला है जिनसे सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। सही नाम और जानकारी जुटाने के लिए साइबर सेल की मदद से इन सोशल साइट्स से जानकारी मांगी जाएगी। वहीं, अनुज के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अनुज को चिह्नित कर उसे फौरन गिरफ्तार किया जाएगा।

दस आरोपियों में से छह गिरफ्तार, चार की तलाश

Sartaj appealed to DM people do not come at Bisahdha

एसएसपी किरण एस ने कहा कि बिसाहड़ा में हुई घटना के बाद इकलाख की पत्नी की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से भूपेंद्र, विवेक, ओम, संदीप, गौरव, सौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चार आरोपियों की तलाश के लिए चार स्पेशल टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पहले धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसे इकलाख की मौत के बाद 302 में बदल दिया गया है।

इकलाख की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें मौत का कारण चोट बताया गया है। सबसे अधिक चोटें सिर पर हैं। साथ ही, गांव से मिले मांस को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने में समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed