फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sarpanch husband arrested for sharing obscene photo girl in Delhi

Delhi: पत्नी गांव में है सरपंच और पति दिल्ली में काटता था मौज; अब अश्लील फोटो कांड में गिरफ्तार

Sat, 06 May 2023 08:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 May 2023 08:16 PM IST
सार

दिल्ली की एक युवती की अश्लील फोटो फेसबुक पर की पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी शिकायतकर्ता युवती के साथ रसहमति संबंध में था। 

विज्ञापन
Sarpanch husband arrested for sharing obscene photo girl in Delhi
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने 25 वर्षीय युवती के अश्लील फोटो फेसबुक पर डालकर उसे बदनाम करने के आरोप में सरपंच के पति को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपी दिल्ली में युवती के साथ सहमति संबंध में रहता था। इसी दौरान आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो और उसका फेसबुक आईडी का पासवर्ड हासिल कर लिया था। युवती से अनबन होने पर आरोपी ने उसकी फोटो फेसबुक पर डाल दी। पकड़े गए आरोपी की पहचान अखिलेश कुमार (33) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और फेसबुक आईडी मिल गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

फेसबुक पर अश्लील फोटो शेयर होने पर पीड़िता पहुंची साइबर सेल
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली निवासी 25 वर्षीय युवती ने साइबर थाने को एक शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि किसी ने उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर डाल दिए हैं। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी पवन तोमर और अन्यों की टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती पिछले दिनों तक अखिलेश कुमार नामक एक युवक के साथ सहमति संबंध में थी। इस दौरान उसने अपनी कुछ अश्लील तस्वीरें और फेसबुक का पासवर्ड भी अखिलेश को शेयर किया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की बहन को फोन कर मांगे थे पैसे
27 अप्रैल को किसी ने उसकी अश्लील पिक्चर अपलोड कर दी। यह वहीं पिक्चर थीं, जो उसने अखिलेश को दी थीं। इस बीच अखिलेश ने पीड़िता की बहन को फोन कर उससे 50 हजार रुपये मांग की थी। उसका कहना था कि उसने पीड़िता पर काफी खर्चा किया है अब उसे वह रुपये चाहिए।  इस बीच जिस आईडी से फोटो डाले गए थे, उसके आईपी एड्रेस के पता लगाने के लिए फेसबुक को लिखा गया। जांच में पता चला कि अखिलेश ने ही वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान पीड़िता की एक दोस्त ने आरोपी को पकड़वाने में पुलिस की मदद की। उसने आरोपी से फेसबुक पर दोस्ती की।

विज्ञापन

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके से दबोचा आरोपी
बाद में उसे मिलने के बहाने पीतमपुरा बुलाया। वहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी की पत्नी गांव में सरपंच है। पहले वह दिल्ली में चालक की नौकरी करता था। इस दौरान वह पीड़िता के संपर्क में आया और उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगे। आरोपी ने महिलाओं और लड़कियों के नाम से कई फेसबुक आईडी बनाई हुई हैं। उसके आधार पर आरोपी लड़कियों से दोस्ती कर उनके मोबाइल नंबर लेकर उनको कॉल अपने जाल में फंसा लेता था। फिलहाल, मध्य प्रदेश में पत्नी के साथ रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed