{"_id":"57dab54f4f1c1bd949d47858","slug":"saree-showroom-fire-destroyed-millions-of-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ी शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
साड़ी शोरूम में आग
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा स्थित साड़ी शोरूम में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग में फर्नीचर व कपड़े जलकर स्वाह हो गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं दुकान आग के कारण देर तक धधकती रही। लोगों की भीड़ घटना स्थल पर एकत्रित रही। पीड़ित व्यापारी आगजनी की घटना से काफी आहत है।
विज्ञापन
बुधवार को देर रात्रि कस्बे के महाराजा अग्रसैन मार्ग पर स्थित पर्व साड़ी कलेक्न शोरूम में आग लग गई। जिससे लाखों रूपये नुकसान हो गया। उक्त शोरूम को नीटू पुत्र घनश्याम सिंगला कई वर्षों से चला रहा है।
विज्ञापन