फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Santro car rammed into the unknown, the student's death.

अज्ञात कार ने सेंट्रो में टक्कर मारी, छात्र की मौत

Thu, 27 Nov 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 27 Nov 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
Santro car rammed into the unknown, the student's death.

ग्रेटर नोएडा के कासना गांव स्थित एशियन पेंट्स कंपनी के पास तेज रफ्तार कार ने सेंट्रो में टक्कर मार दी, जिससे सेंट्रो सवार छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद से छात्र के गांव में रोष है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कासना समरजीत सिंह ने बताया कि कुलीपुरा गांव निवासी गजराज सिंह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। उनके छोटा बेटा जितेंद्र ग्रेटर नोएडा के प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीबीए कर रहा था। उसकी करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को जब वह सेंट्रो कार से कॉलेज से घर लौट रहा था तो एशियन कंपनी के सामने सिरसा की ओर से आई तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, अज्ञात कार चालक मौका से भाग गया। लोग घायल को उसी की कार में डालकर कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनवे होने के कारण हुआ हादसा
कासना बस स्टैंड से एशियन कंपनी तक सिरसा की ओर जाने वाला रास्ता वनवे है। इस कारण यहां हादसे हो रहे हैं। कुलीपुरा गांव निवासी रघुराज सिंह भाटी ने बताया कि प्राधिकरण अधिकारियों ने सड़क पर लगे रेहड़ी और खोखों को हटवाया था, लेकिन उसके बाद फिर ऐसा ही माहौल हो गया। अधिकारियों से रोड पर ब्रेकर लगवाने की मांग की थी लेकिन अनसुना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed