फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Santa will come, will begin work in metro.

सांता आएंगे, मेट्रो का काम शुरू कराएंगे

Thu, 11 Dec 2014 12:29 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 11 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
Santa will come, will begin work in metro.

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक दौड़ने वाली मेट्रो ट्रैक का निर्माण क्रिसमस तक शुरू हो जाएगा। मंगलवार को डीएमआरसी ने मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 665 करोड़ रुपये के टेंडर फाइनल कर दिए।

विज्ञापन


भारतीय कंपनी टाटा इंजीनियरिंग और चीन की कंपनी जीवाईटी के संयुक्त उपक्रम को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक अगले 10 से 15 दिनों में मेट्रो ट्रैक का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


लंबे समय से इस रूट पर मेट्रो ट्रैक निर्माण को लेकर तैयारियां चल रहीं थीं। डीएमआरसी ने बीते दिनों ट्रैक निर्माण की फाइनेंसियल बिड की प्रक्रिया शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सबसे कम रेट कोट करने वाली टाटा-जीवाईटी को टेंडर अवार्ड किए गए थे। इसके साथ ही जीडीए ने भी मेट्रो ट्रैक निर्माण की राह में आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर दिया है।


जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि मेट्रो ट्रैक निर्माण से जुड़े टेंडर फाइनल हो गए हैं। अब ट्रैक निर्माण शुरू होने में कोई बाधा नहीं है। अगले 10 से 15 दिनों के भीतर मेट्रो ट्रैक का निर्माण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed