फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sant Nirankari Mission Satguru Mata Savinder Hardev dies

संत निरंकारी मिशन की माता सविंदर हरदेव का निधन, दिल्ली के बुराड़ी में ली अंतिम सांस

Sun, 05 Aug 2018 10:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sant Nirankari Mission Satguru Mata Savinder Hardev dies
फाइल फोटो
संत निरंकारी मिशन की पांचवीं सद्गुरु माता सविंदर हरदेव महाराज का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इनके निधन से संत निरंकारी मंडल में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


रविवार शाम करीब पांच बजकर पांच मिनट पर दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी कॉलोनी में माता सविंदर का निधन हुआ। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार थीं। 
विज्ञापन


इसके चलते 17 जुलाई को माता सविंदर ने मिशन के छठवें सद्गुरु के रुप में अपनी छोटी बेटी सुदीक्षा को जिम्मेदारी सौंपी दी थीं। इस दौरान माता सविंदर ने कहा था कि अब भी बाबा हरदेव महाराज की ईच्छानुसार बहुत कुछ करना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए सुदीक्षा अब उन्हें पूरा करने के लिए जिम्मेदारी उठाएंगी। संत निरंकारी मिशन के मीडिया प्रभारी कृपा सागर एवं विजय झाबा के अनुसार मिशन की सद्गुरु के रुप में माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव महाराज रहेंगी। 
 

Sant Nirankari Mission Satguru Mata Savinder Hardev dies
savinder kaur
उन्होंने ये भी बताया कि मनोविज्ञान में ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन कर चुकीं माता सुदीक्षा मिशन के कार्यों में लगातार सहभागिता कर रही हैं। दिसंबर 2016 से वह विदेश विभाग की बतौर इंचार्ज रहीं। 

इस बीच उन्होंने कई देशों में मिशन के कार्यों को अपने मार्गदर्शन में पूरा भी कराया। मिशन के तीसरे गुरु हरदेव महाराज की सबसे छोटी बेटी सुदीक्षा सविंदर हरदेव का जन्म 13 मार्च, 1985 को दिल्ली में हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed