फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ,sankalp march ,hindu ,kapil mishra ,kanhaiya lal murder

संकल्प मार्च: कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में सड़क पर हिंदू संगठन, कपिल मिश्रा बोले- ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं

Sat, 09 Jul 2022 01:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 Jul 2022 01:43 PM IST
सार

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि देश में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून बचाने के लिए ही हम आज हिंदू समाज सड़क पर उतरा है।

विज्ञापन
,sankalp march ,hindu ,kapil mishra ,kanhaiya lal murder
Sankalp march of Hindu organizations in Delhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में दिल्ली में हिंदू संगठन संकल्प मार्च निकाल रहे हैं। विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा निकाला गया मार्च मंडी हाउस से होकर जंतर मंतर पर खत्म होगा। तिरंगा लहराते हुए और जय श्री राम के नारे लगाते हुए सैकड़ों लोगों ने हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ संकल्प मार्च में हिस्सा लिया है। इसमें भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और कपिल मिश्रा भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली के पूर्व मेयर अवतार सिंह ने कहा कि इस संकल्प मार्च के लिए आज कई हिंदू संगठन सड़कों पर हैं। हम यहां हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आए हैं। इस मार्च के कारण मध्य दिल्ली में कई सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि देश में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून बचाने के लिए ही हम आज हिंदू समाज सड़क पर उतरा है। इस मार्च का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed