फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjeev Chawla accused of violation of extradition conditions

सट्टेबाज संजीव चावला ने प्रत्यर्पण की शर्तों के उल्लंघन का लगाया आरोप

Sat, 15 Feb 2020 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Chawla accused of violation of extradition conditions
delhi high court

साल 2000 में साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन हैंसी क्रोनिए से जुड़े मैच फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार सटोरिये संजीव चावला ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। चावला की याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

विज्ञापन


निचली अदालत ने चावला को बृहस्पतिवार को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को चावला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को निर्देश दिया कि वह केस से जुड़ी जांच की स्थिति रिपोर्ट पेश करे और अगले आदेश तक चावला को तिहाड़ जेल में रखा जाए। कोर्ट ने गृह मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और याचिका पर अगली सुनवाई 19 फरवरी की तय की।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के समक्ष संजीव चावला की ओर से पेश हुए वकील विकास पाहवा ने कहा भारत सरकार ने संजीव की प्रत्यर्पण कार्यवाही के दौरान ब्रिटेन की अदालत में कहा था कि उसे भारत में मुकदमे का सामना करते हुए तिहाड़ जेल में रखा जाएगा, लेकिन चावला के भारत पहुंचते ही दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से उसका 12 दिन का रिमांड ले लिया। संजीव को भारत लाने के लिए जो आश्वासन दिया गया था, उसका उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि साल 2000 में 16 फरवरी और 20 मार्च को खेले गए भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में फिक्सिंग के आरोप के बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। 2002 में हैंसी क्रोनिए की प्लेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस ने साउथ अफ्रीकी टीम के कैप्टन रहे हैंसी क्रोनिए समेत 6 लोगों के खिलाफ 2013 में आरोपपत्र दाखिल कर दिया था। 


साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हर्शिल गिब्स और निकी बोए के फिक्सिंग से जुड़े होने के पर्याप्त सबूत न मिलने पर उनका नाम आरोप पत्र से हटा दिया गया था। आरोप पत्र में हैंसी क्रोनिए, सट्टेबाज संजीव चावला, मनमोहन खट्टर, दिल्ली के राजेश कालरा और सुनील दारा सहित टी सीरीज के मालिक के भाई कृष्ण कुमार को आरोपी बनाया गया था। तब से दिल्ली पुलिस संजीव को भारत लाने का प्रयास कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed