फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh will fast every Friday in jail

Delhi : संजय सिंह हर शुक्रवार को जेल में करेंगे उपवास, तिहाड़ में भारत माता की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

Thu, 28 Dec 2023 09:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 28 Dec 2023 09:51 PM IST
सार

तिहाड़ जेल में बंद राज्यसभा सांसद संजय सिंह हर शुक्रवार को उपवास करेंगे। भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उपवास करेंगे।

विज्ञापन
Sanjay Singh will fast every Friday in jail
राज्यसभा सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ जेल में बंद राज्यसभा सांसद संजय सिंह हर शुक्रवार को भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उपवास करेंगे। बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जेल से देश की रक्षा के लिए संजय सिंह ने एकजुट रहने का संदेश दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संभव हो तो हर जाति-धर्म के लोग हफ्ते में एक दिन भारत माता को माल्यार्पण कर उपवास करें। यह हमारे मनोबल को दृढ़ एवं संकल्प को मजबूती देगा। लोकतंत्र को बचाने के लिए जेपी जैसे आंदोलन की पुनरावृत्ति होनी आवश्यक है। महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन एवं तानाशाही से पूरा देश त्रस्त है। इस लड़ाई के लिए हमें सड़क से लेकर जेल तक लड़ना होगा।
विज्ञापन


इसकी शक्ति हमें भारत माता के आशीर्वाद से संभव है। यूपी में हर शुक्रवार को सभी जिलों में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपवास करेंगे। केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता एवं जनहित कार्यों से घबरा हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed