फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh said that according to the jail manual CM Kejriwal is not being allowed to meet his wife Sunita

AAP का दावा: 'खूंखार अपराधियों की मुलाकात बैरक में होती है, लेकिन केजरीवाल पत्नी से आमने-सामने नहीं मिल सकते'

Sat, 13 Apr 2024 11:31 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 Apr 2024 11:31 AM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि तिहाड़ जेल मैनुअल के हिसाब से सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्नी सुनीता से नहीं मिलने दिया जा रहा।

विज्ञापन
Sanjay Singh said that according to the jail manual CM Kejriwal is not being allowed to meet his wife Sunita
संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। वहीं, उन्होंने तिहाड़ जेल प्रशासन पर केजरीवाल के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


संजय सिंह ने दावा किया कि तिहाड़ जेल मैनुअल के हिसाब से सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्नी सुनीता से नहीं मिलने दिया जा रहा। संजय सिंह ने कहा कि खूंखार अपराधियों को भी बैरक में मिलने की अनुमति है, लेकिन दिल्ली के तीन बार के मुख्यमंत्री को अपनी पत्नी से खिड़की के माध्यम से मिलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह ने कहा, 'जब अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने उनसे मिलने के लिए आवेदन किया तो उनसे कहा गया कि आप उनसे आमने-सामने नहीं बल्कि खिड़की के जरिए मिल सकते हैं बीच में ग्लास होगा। ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों? इसी तिहाड़े जेल में सैकड़ों मुलाकातें आमने-सामने बैठाकर काराई गई हैं। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री की मुलाकात उनकी पत्नी एक अमानवीय तरीके से, अपमानित करने के उद्देश्य से, उनका मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से कह दिया कि खिड़की में आपकी मुलाकात होगी। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि खूंखार अपराधियों को भी बैरक में मिलने की इजाजत है, लेकिन दिल्ली के तीन बार के सीएम को अपनी पत्नी से एक खिड़की के माध्यम से मिलने की इजाजत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा, 'पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सांसद की सीएम केजरीवाल से मुलाकात टोकन देने के बाद भी कैंसिल कर दी जाती है। पंजाब के सीएम और दिल्ली के सीएम की मुलाकात भी जंगले से करवाने की बात कही गई। जेल का प्रशासन और प्रधानमंत्री, एक नाम बताएं कि किसी मुख्यमंत्री की मुलाकात दूसरे मुख्यमंत्री से आपने जंगले से कराई हो। मैं दिल्ली का सांसद हूं और मुझे दिल्ली के सीएम से जेल में मिलने की इजाजत नहीं है। ये क्या तमाशा बना रखा है आपने?'

उन्होंने कहा कि तीन बार दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर देश के प्रधानमंत्री के इशारे पर प्रताड़ना की कार्रवाई की जा रही है। जेल में केजरीवाल के न्यूनतम अधिकारों को खुलेआम छीना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed