फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay singh press conference alleges ED of third degree torcher on accused for fake cases

संजय सिंह का आरोप: ईडी ने बनाया हिटलरशाही का गैस चेंबर, थर्ड डिग्री टॉर्चर कर लिखवाते हैं बयान

Wed, 12 Apr 2023 02:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 12 Apr 2023 02:17 PM IST
सार

संजय सिंह ने चंदन रेड्डी का नाम लिया, जिसने हाईकोर्ट में याचिका डालकर बताया हुआ है कि इनको मारा-पीटा उनसे कहा कि जो हम कहते हैं वैसा लिख वरना तेरे परिवार का बुरा अंजाम करेंगे।

विज्ञापन
Sanjay singh press conference alleges ED of third degree torcher on accused for fake cases
संजय सिंह, आप सांसद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ईडी पर थर्ड डिग्री टॉर्चर करने और तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कई उदाहरण भी सामने रखे।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा, ईडी जो देश की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी है, वह कैसे लोगों को प्रताड़ित करती है, किस तरह से उनके परिवारों को प्रताड़ित करती है और जिस वजह से मैं आज की पीसी कर रहा हूं। एक व्यक्ति को कहा गया तेरी बेटी कॉलेज कैसे जाएगी हम देखेंगे।
विज्ञापन


संजय आगे बोले, बेटी को धमकी, पत्नी को धमकी, बूढ़े मां-बाप को धमकी। मारना पीटना और प्रताड़ित करना। उसके बाद जबरन बयान लेना। ये मैं नहीं कह रहा हूं, ये न्यायालय के सामने उन लोगों के बयान है जिनसे जबरन मारपीट कर बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आरोप लगाने के बाद संजय सिंह ने उन लोगों के नाम भी लिए जिनका आरोप है कि ईडी ने उनका बयान लेने के लिए उन्हें टॉर्चर किया। संजय सिंह ने चंदन रेड्डी का नाम लिया, जिसने हाईकोर्ट में याचिका डालकर बताया हुआ है कि इनको मारा-पीटा उनसे कहा कि जो हम कहते हैं वैसा लिख वरना तेरे परिवार का बुरा अंजाम करेंगे। चंदन रेड्डी को इतना मारा कि उसके दोनों कान के पर्दे फट गए।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed