Liquor Scam: संजय सिंह ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी के खिलाफ लगाई अर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। उन्होंने ट्रायल कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई रिमांड को भी चुनौती दी है। कोर्ट इस मामले पर आज सुनवाई करेगा।
Aam Aadmi Party Rajya Sabha MP Sanjay Singh moves Delhi High Court challenging his arrest in Delhi liquor scam case. He has also challenged the remand granted to him by the trial court. The court will hear the matter today.
विज्ञापन
(file pic) pic.twitter.com/4ZPgyex4Be — ANI (@ANI) October 13, 2023
उधर, ईडी ने आरोप लगाया है कि सिंह ने अब समाप्त हो चुकी दिल्ली शराब नीति को तैयार और लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसका उद्देश्य कथित तौर पर कुछ शराब निर्माताओं, थोक और खुदरा विक्रेताओं को लाभ पहुंचाना था।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह को उनके आवास पर केंद्रीय एजेंसी की तलाशी के बाद 4 अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। 5 अक्टूबर को उन्हें 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था। उनकी रिमांड 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी।
संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने सांसद को पांच दिनों की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के दौरान सिंह से पूछताछ हुई तो वहीं दूसरी तरफ उनके करीबियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। ईडी ने विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा को समन जारी कर पूछताछ की।