{"_id":"64f0974ab1fb11fdcd0a3068","slug":"sanjay-singh-adani-case-should-be-investigated-by-jpc-aap-leader-said-this-after-occrp-report-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Singh: 'अदाणी मामले की जांच जेपीसी से कराई जाए', आप नेता ने ओसीसीआरपी रिपोर्ट के बाद कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanjay Singh: 'अदाणी मामले की जांच जेपीसी से कराई जाए', आप नेता ने ओसीसीआरपी रिपोर्ट के बाद कही ये बात
Thu, 31 Aug 2023 07:06 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 31 Aug 2023 07:06 PM IST
सार
Sanjay Singh: आप नेता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कहा कि 2014 के पहले से ही सेबी को अदाणी समूह में गड़बड़ी की जानकारी है। इसे बावजूद सही तथ्य सामने नहीं लाए जा रहे। आप नेता ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट को ओसीसीआरपी की रिपोर्ट का संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
संजय सिंह, आप सांसद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी समूह के संबंध में ओसीसीआरपी के ताजा दावों पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आप नेता ने गुरुवार को ओसीसीआरपी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि विदेशों में फर्जी कंपनियां खोलकर हजारों करोड़ रुपए अदाणी की कंपनियों में लगाकर शेयरों की कीमत बढाई गई।
विज्ञापन
आप नेता ने दावा किया कि चीन के व्यापारी चांग चूंग लिंग और यूएई के नासीर अली ने टैक्स हैवेन्स देशों मॉरिशस व बरमूडा में ये फर्जी कंपनियां खोली थीं। आप नेता बोले, "रिपोर्ट के अनुसार गौतम अदाणी के भाई विनोद अदाणी के साथ मिलकर भारत का पैसा विदेश भेजा गया। इसके बाद विनोद अदाणी की एक्सल कंपनी ने इनकी कंपनियों को अदाणी समूह में निवेश करने की सलाह दी।"
विज्ञापन
आप नेता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कहा कि 2014 के पहले से ही सेबी को अदाणी समूह में गड़बड़ी की जानकारी है। इसे बावजूद सही तथ्य सामने नहीं लाए जा रहे। आप नेता ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट को ओसीसीआरपी की रिपोर्ट का संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
आप नेता ने दावा किया कि जब हिंडनबर्ग रिपोर्ट में इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ तो अदाणी समूह की कंपनियों को करीब पांच लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। आप नेता ने दावा किया, "खुद सेबी ने छोटे निवेशकों का करीब 22 हजार करोड़ रुपए डूबने की बात कही।" आप नेता दावा किया, "एलआईसी ने भी 36 हजार करोड़ रुपए निवेश कर अदाणी की कंपनियों का शेयर खरीदा था और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद एलआईसी को 16 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।"
दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रीना गुप्ता ने आरोप लगाया कि 2014 से पहले सेबी को अदाणी समूह में गड़बड़ी के संबंध में 850 शिकायतें मिली थीं। लेकिन सेबी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। आप नेता ने दावा किया कि इससे छोटे निवेशकों का पैसा डूब गया। आप नेता ने आरोप लगाया कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला है, फिर भी कार्रवाई की जा रही है। आम आदमी पार्टी की मांग है कि अदाणी मामले की जांच के लिए जेपीसी गठित की जाए।