फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh accused PM Modi and Amit Shah of conspiring against Arvind Kejriwal

Delhi: 'सीएम केजरीवाल की राजनीति को खत्म करने के लिए रची साजिश', संजय सिंह का पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला

Sat, 14 Sep 2024 11:51 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 14 Sep 2024 11:51 AM IST
सार

संजय सिंह ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए जो लिखा, उससे साबित होता है कि यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की साजिश थी। यह कुचक्र आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति को खत्म करने के लिए रचा गया था।

विज्ञापन
Sanjay Singh accused PM Modi and Amit Shah of conspiring against Arvind Kejriwal
संजय सिंह - फोटो : X/AAP

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है। आप का आरोप है कि सीबीआई अमित शाह के पिंजरे में कैद तोता है। उनके ही इशारे पर ही केजरीवाल को गिरफ्तार किया। पार्टी ने कोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि केजरीवाल को जमानत देते हुए जो लिखा है, उससे पता चलता है कि उनको जेल भेजने की साजिश थी। यह कुचक्र केवल केजरीवाल की राजनीति और आप को खत्म करने के लिए रचा गया था।

विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए जो लिखा, उससे साबित होता है कि यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की साजिश थी। यह कुचक्र आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति को खत्म करने के लिए रचा गया था। लेकिन केजरीवाल के नेतृत्व में हमारी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी रही।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कल एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया, जिसमें देश के सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल रूस के राष्ट्रपति पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन जाने को लेकर सफाई दे रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है। इससे देश के 144 करोड़ लोगों का सिर शर्म से झुक गया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed