फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sanitized flowers getting sold in Ghazipur flower market amid corona virus impact

दिल्ली: विदेश से सैनेटाइज डब्बों में आते हैं फूल, लैब में जांच के बाद ही मंडी में होती है बिक्री

Sat, 21 Mar 2020 08:04 PM IST
प्राची प्रियम अभिषेक पांचाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 21 Mar 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
sanitized flowers getting sold in Ghazipur flower market amid corona virus impact
गाजिपुर मंडी का फूल मार्केट - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस का बढ़ता असर हर जगह नजर आने लगा है। लोग इसके संक्रमण से बचने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली से सटे गाजीपुर की फूल मंडी में न्यूजीलैंड, बैंकाक और मालदीव आदि देशों से फूल आते हैं। कोरोना के कारण इन देशों से आ रहे फूलों को सैनेटाइज कंटेनर में लाया जा रहा है। 
विज्ञापन


फूलों को बंदरगाह पर उतारने के बाद लैब में टेस्ट के लिए भी भेजा जाता है। टेस्ट में हरी झंडी मिलने के बाद ही फूलों को मंडी में लाया जाता है। गाजीपुर फूल मंडी के चेयरमैन विजय कुमार सिसोदिया ने बताया कि फूल मंडी में कई देशों से फूल आते हैं। 
विज्ञापन


कोरोना के कारण अब चीन और कई अन्य देशों से फूलों का आयात नहीं किया जा रहा है। जिन देशों से फूलों का आयात हो रहा है, वहां से आने वाले फूलों को सैनेटाइज कंटेनर में लाया जा रहा है। फूलों के जरिये लोगों में संक्रमण न फैल जाए, इसलिए एहतियात के तौर पर सरकार ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलों की बिक्री न होने से रोजी-रोटी का संकट
गाजीपुर की फूल मंडी साल भर गुलजार रहती थी। पूरे दिल्ली-एनसीआर से लोग यहां फूल खरीदने आते थे, लेकिन पिछले एक सप्ताह से ये मंडी कोरोना वायरस के कारण सुनसान पड़ गई है। कोरोना के कारण कई मंदिरों को बंद कर दिया गया है, जिससे मंडी में फूलों की बिक्री 60 फीसदी तक गिर गई है। 

बिक्री न होने से मंडी में काम करने वाले कई लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। गाजीपुर फूल मंडी के व्यापारियों ने बताया कि सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम पूरी तरह बंद हो गए हैं। इन्हीं कार्यक्रमों में फूलों की खपत होती थी। इस कारण फूलों की बिक्री नहीं हो रही है। 


इससे फूलों की कीमतों में 60 फीसदी तक की गिरावट आ गई है। पहले जो फूल 20 रुपये में बेचे जाते थे, अब 7 से 10 रुपये में बेचे जा रहे हैं। मंडी के एक दुकानदार उदय शर्मा बताते हैं कि पिछले एक सप्ताह से यही हाल है। अगर कई दिनों तक ऐसा ही रहा तो उन्हें अपने कारीगरों को वेतन देने में परेशानी आएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed