फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›    sanitization in Timarpur with Japanese machine

तिमारपुर में जापानी मशीन से सैनिटाइजेशन, एम्स के डॉक्टरों ने शाह से मांगी सुरक्षा

Sat, 18 Apr 2020 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Apr 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
 sanitization in Timarpur with Japanese machine
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी सैनिटाइजेशन अभियान में हिस्सा लिया - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को जापानी मशीन से सैनटाइजेशन हुआ। विधायक दिलीप पांडेय की निगरानी में इलाके की गलियों व मुख्य सड़कों पर कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए दवा का छिड़काव किया गया। दिलीप पांडेय ने कहा कि दिल्ली सरकार किसी भी प्रकार के संक्रमण के उत्पन्न होने का रिस्क नहीं लेना चाहती। इसी वजह से हम उच्च तकनीक वाली मशीनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


एम्स के डॉक्टरों ने शाह से मांगी सुरक्षा
कोरोना वायरस के खिलाफ जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए स्वास्थ्य सेवा कार्मिक और चिकित्सकीय प्रतिष्ठान विधेयक (हिंसा और संपत्ति के नुकसान पर रोक) को कानून बनाकर लागू किया जाए। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजीडेंट डॉक्टरों के एसोसिएशन ने 16 अप्रैल को पत्र लिखकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से यह अपील की है। एसोसिएशन ने कहा है कि मुरादाबाद समेत देश के कई हिस्सों में इस वक्त डॉक्टरों पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं। यह विधेयक स्वास्थ्य मंत्रालय ने ही प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने राशन से भरे वाहनों को किया रवाना
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने आवास से शुक्रवार को एक हजार गरीब परिवारों के लिए राशन से भरे वाहन रवाना किए। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में रहने वाले गरीब परिवारों के साथ खड़ी है। खाद्यान्न देने के साथ सरकार लोगों को भोजन भी करवा रही है। सरकार की कोशिश है कि दिल्ली में कोई भूखा न सोने पाए। इस मौके पर मौजूद आप की ट्रेड विंग के संयोजक बृजेश गोयल ने बताया कि राशन की किट पेप्सिको कंपनी और स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से तैयार की गई हैं। हर किट में आटा, चावल, प्याज, आलू, चना, तेल, चीनी, नमक, हल्दी, मिर्च के अलावा सैनिटरी पैड, साबुन और मास्क रखा गया है। सभी किट को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी जिलों में बांटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed