फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sanitation personnel to go on strike from today

दिल्ली में सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Fri, 23 Oct 2015 04:43 PM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
sanitation personnel to go on strike from today

राजधानी में एक बार फिर सफाई व्यवस्था चौपट होने के आसार पैदा हो गए हैं। तीनों नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के तमाम संगठनों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


हड़ताल की घोषणा के बाद सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। मालूम हो कि तीनों नगर निगम में करीब 60 हजार सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्वतंत्र मजदूर विकास संयुक्त मोर्चा ने कर्मचारियों की करीब आधा दर्जन मांगें नहीं माने जाने के विरोध में शुक्रवार से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कोई हमारी नहीं सुन रहा'

sanitation personnel to go on strike from today

स्वतंत्र मजदूर विकास संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष संजय गहलोत ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराने के लिए पिछले कई माह से तीनों नगर निगम और मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों का दरवाजा खटखटाया जा चुका है, मगर उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई। उनको केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। उनकी समस्याएं जस की तस हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल तो वह सफाई कार्य करना बंद करेंगे। एक-दो दिन में उनकी मांगे पूरा नहीं किए जाने की स्थिति में वह छह माह पहले की भांति सड़कों और नेताओं के घरों के सामने कूड़ा फैलाएंगे।

इस संबंध में उन्होंने तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उनको दो-तीन माह का वेतन रुका हुआ है। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो गया है।

इसके अलावा कैश लैस मेडिकल सुविधा नहीं मिल रही है। उन्हें इलाज कराने के लिए जेब से पैसे देने पड़ रहे हैं। इसी तरह पिछले दिनों नियमित हुए कर्मचारियों को बकाया एरियर नहीं मिला है। वह दर-दर भटक रहे हैं, उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। पिछले 16 वर्ष से वर्दी भी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed