फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sandal wood worth six crores recovered

छह करोड़ कीमत की चंदन की लकड़ी बरामद, तमिलनाडु से चुराकर भेजते थे देश-विदेश

Sat, 28 Dec 2019 09:31 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 28 Dec 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Sandal wood worth six crores recovered
सांकेतिक तस्वीर
जनकपुरी थाना पुलिस ने तमिलनाडु से चंदन की लकड़ी चुराकर देश-विदेश में भेजने वाले दो तस्करों पालम विहार गुरुग्राम निवासी ऋषि मखान (33) और टैंपो ड्राइवर उत्तम नगर निवासी राम प्रकाश (52) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बरामद टैंपो में 1279 किलो चंदन की लकड़ी लदी थी। 
विज्ञापन


इनके कब्जे से एक  ब्रेजा कार भी बरामद की गई है, जिसमें तस्कर टैंपो के साथ चलता था। बरामद लकड़ी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरोह का सरगना चेन्नई का रहने वाला है और फरार है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि 26 दिसंबर की रात जनकपुरी थाने के एसआई संदीप पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चंदन की अवैध लकड़ी से लदा टैंपो असालतपुर गांव में आने वाला है। थाना प्रभारी जय प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने वहां घेराबंदी कर टैंपो को जब्त कर चालक राम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम प्रकाश ने बताया कि लकड़ी का मालिक टैंपो के पीछे ब्रेजा कार में है। पुलिस ने ऋषि मखान को भी गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर आंकलन कराया तो उन्होंने बताया कि बरामद लकड़ी की कीमत देश में करीब डेढ़ करोड़ और अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह करोड़ रुपये है। 

छह माह से कर रहा था तस्करी 

पूछताछ में ऋषि मखान ने बताया कि वह छह माह से चंदन की लकड़ी का तस्करी कर रहा है। चेन्नई के रहने वाले विक्टर के साथ मिलकर वह तमिलनाडु से चंदन की लकड़ी की चोरी कर देश-विदेश में तस्करी करता है। विक्टर ही ग्राहक की तलाश करता था। उसके निर्देश पर वह लकड़ी की डिलीवरी करता है। 


उसने बताया कि राम प्रकाश का टैंपो उसने किराए पर लिया था और विक्टर के फोन का इंतजार कर रहा था। वह लोकल डीलर के साथ नेपाल और चीन के डीलरों को भी चंदन की लकड़ी मुहैया कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed