{"_id":"6512a12c5e991af7600b5e08","slug":"sambit-patra-attacked-chhattisgarh-government-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जनता दिखाएगी कांग्रेस को आईना' : पात्रा बोले- छत्तीसगढ़ सरकार ने किया धोखा, केन्द्र की योजनाओं को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जनता दिखाएगी कांग्रेस को आईना' : पात्रा बोले- छत्तीसगढ़ सरकार ने किया धोखा, केन्द्र की योजनाओं को रोका
Tue, 26 Sep 2023 02:46 PM IST
Digvijay Singh
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 26 Sep 2023 02:46 PM IST
सार
भाजपा नेता संबित पात्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस धर्मांतरण विरोधी कानून के खिलाफ खड़ी थी। आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस को आईना दिखाएगी।
विज्ञापन
भाजपा नेता संबित पात्रा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली में भाजपा नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस और छत्तीसगढ़ की सरकार पर जमकर हमला बोला। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नक्सलियों के साथ मिलकर काम कर रही है। भाजपा नेता ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश की सरकार रोक रही है। भाजपा नेता और प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं को रोककर सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: BJP leader Sambit Patra says, "Congress is working hand in glove with Naxlities. They blocked Central schemes in Chhattisgarh. Congress stood against anti-conversion law... They have betrayed the people of Chhattisgarh...Chhattisgarh will show the mirror to… pic.twitter.com/DKqnVkGP5I
— ANI (@ANI) September 26, 2023
विज्ञापन
भाजपा नेता संबित पात्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस धर्मांतरण विरोधी कानून के खिलाफ खड़ी थी। कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है। भाजपा नेता पात्रा ने कहा कि आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस को आईना दिखाएगी।
विज्ञापन