{"_id":"650aa5f36550b02ff70c4015","slug":"samajwadi-party-mp-dimple-yadav-asked-questions-to-government-on-women-reservation-bill-in-lok-sabha-2023-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिंपल यादव ने पूछे सवाल: देश में कब होगी जातिगत जनगणना, महिला आरक्षण बिल आगामी चुनाव में लागू होगा या नहीं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिंपल यादव ने पूछे सवाल: देश में कब होगी जातिगत जनगणना, महिला आरक्षण बिल आगामी चुनाव में लागू होगा या नहीं?
Wed, 20 Sep 2023 01:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:43 PM IST
सार
महिला आरक्षण बिल पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में चर्चा के दौरान कई सवाल पूछे। डिंपल ने पूछा कि सरकार बताए कि जनगणना कब होगी। देश में परिसीमन कार्य कब कराया जाएगा। सरकार महिलाओं को उनका हक कब देगी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव
- फोटो : संसद टीवी
विस्तार
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने सरकार से सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि क्या यह बिल आगामी चुनाव में लागू होगा या नहीं? उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर भी सवाल पूछा कि यह कब होगी।
डिंपल यादव ने सदन में कहा कि सपा की हमेशा से मांग रही है कि पिछड़ा वर्ग महिला, अल्पसंख्यक महिला को नारी शक्ति वंदन अधिनियम में शामिल किया जाए और इसमें उनको आरक्षण दिया जाए। लोकसभा और विधानसभा में यह महिला आरक्षण बिल तो लागू होगा लेकिन हम पूछना चाह रहे हैं कि राज्यसभा और विधान परिषद में लागू होगा कि नहीं? आने वाले चुनाव में यह लागू हो पाएगा कि नहीं।
उन्होंने पूछा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में यह लागू हो पाएगा की नहीं? सवाल ये भी है कि जनगणना कब होगा और परिसीमन कब होगा? सरकार जातीय जनगणना और परिसीमन की तारीख बताए। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण मिले।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए। सभी वर्गों की महिलाओं को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी और ओबीसी की महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए। सरकार को एक दशक के बाद महिलाओं की याद आई है। सरकार महिलाओं को उनका हक कब देगी?

यह बिल महिलाओं को आरक्षण देने के इरादे से नहीं लाया गया: मायावती
इससे पहले, महिला आरक्षण बिल पर BSP प्रमुख मायावती ने कहा कि इस बिल के मुताबिक आने वाले 15-16 वर्षों में देश में महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। इस बिल के पास होने के बाद इसे तुरंत लागू नहीं किया जा सकेगा। सबसे पहले देश में जनगणना कराई जाएगी और इसके बाद सीटों का परिसीमन किया जाएगा।
जनगणना में काफी समय लगता है... इसके बाद ही यह बिल लागू होगा... इससे साफ है कि यह बिल महिलाओं को आरक्षण देने के इरादे से नहीं लाया गया है बल्कि आगामी चुनाव से पहले महिलाओं को प्रलोभन देने के लिए लाया गया है।