{"_id":"64f7ee649d301b0182080cce","slug":"salman-murder-case-delhi-police-arrested-main-accused-and-two-minors-2023-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान हत्याकांड: दिल्ली में चाकू से हमला कर इस वजह से की थी युवक की हत्या, मुख्य आरोपी और दो नाबालिग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान हत्याकांड: दिल्ली में चाकू से हमला कर इस वजह से की थी युवक की हत्या, मुख्य आरोपी और दो नाबालिग पकड़े
Wed, 06 Sep 2023 08:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 Sep 2023 08:43 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने सलमान हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी और उसके दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने लूटा गया फोन, खून से सना चाकू और कपड़े बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के हर्ष विहार में युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग हैं। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया फोन, खून से सना चाकू और कपड़े बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार, यूपी के बुलंदशहर के ग्राम लखावटी का रहने वाले सलमान (25) पुत्र रौनक की 31 अगस्त की रात में तीन नाबालिग समेत चार लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मृतक मीत नगर फाटक, ज्योति नगर के पास पानी की रेडी लगाता था। 31 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे उसकी मां से बात हुई थी। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका।
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त की रात में अभिषेक ठाकुर और उसके तीन अन्य साथियों (एक नाबालिग अभी भी फरार है) ने सलमान को मंडोली में शमशान घाट के पास एक सुनसान जगह पर रोक लिया। उन्होंने उसे लूटने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो एक आरोपी ने सलमान को पीछे से पकड़ लिया, अभिषेक ठाकुर ने उस पर कई बार चाकू से वार किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने सलमान से उसका फोन और कुछ नकदी (लगभग 500 रुपये) लूट ली और मौके से भाग गए। हत्या करने के बाद आरोपी ऑटो लेकर नरेला पहुंचे। यहां वे एक रिश्तेदार के घर सो गए। अभिषेक ठाकुर ने लूटा गया फोन एक अनजान खरीदार को अगले दिन 1600 रुपये में बेच दिया।

Trending Videos
फिलहाल पुलिस ने आरोपी अभिषेक को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इसके अलावा एक अन्य नाबालिग आरोपी की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी नंद नगरी गली नंबर एक के रहने वाले हैं।