फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Salil Kapoor former president of Atlas Cycles died allegedly by shooting himself

Delhi: एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष ने की खुदकुशी, घर में खुद को मारी गोली; सुसाइड नोट से खुलेगा राज

Tue, 03 Sep 2024 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Sep 2024 09:58 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार साहिल कपूर ओरंगजेब लेन में रहते थे। 65 वर्षीय साहिल की तीन मंजिला अपने मकान के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ लाश पड़ी मिली थी। 

विज्ञापन
Salil Kapoor former president of Atlas Cycles died allegedly by shooting himself
शव बरामद हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के तुगलक रोड इलाके में मंगलवार दोपहर एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित उनके तीन मंजिला घर के भूतल पर पूजा कक्ष में उनका लहूलुहान शव मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने आर्थिक कारणों से परेशान होने और चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे सलिल कपूर के मैनेजर ने पूजा कक्ष के पास उन्हें लहूलुहान हालत में देखा। उसके बाद उन्हें तुरंत एम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि सलिल अपने मैनेजर और उनके परिवार के सदस्यों के साथ तुगलक रोड स्थित अपने घर में रह रहे थे। उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी अलग रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने आर्थिक कारणों से परेशान होने और चार लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने किन लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

छानबीन में पता चला है कि जनवरी 2020 में सलिल कपूर की भाभी नताशा कपूर ने भी इसी घर में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। उनके पास से भी सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उन्होंने परिवार के सदस्यों को अपना ख्याल रखने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं किया था।

आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी मामले में किया था गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने साल 2015 में दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सलिल कपूर को गिरफ्तार किया था। उन पर धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed