फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Salary did not suffice, extortion was demanded in the greed of earning money quickly

Delhi NCR News: सोनीपत के ध्यानार्थ... सैलरी से नहीं चला काम, जल्द पैसे कमाने के लालच में मांगी रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
- उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने आरोपी को सोनीपत से पकड़ा
विज्ञापन

-कारोबारी के एक सहयोगी की संलिप्तता आई सामने
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने गैंगस्टर नवीन बाली बताकर कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव कुंडल सोनीपत हरियाणा निवासी संजय के रूप में हुई है। उसने पूछताछ में बताया कि वह अलग-अलग निजी कार्यालयों में नौकरी कर चुका है। सैलरी से असंतुष्ट होकर उसने यह कदम उठाया। कारोबारी के एक सहयोगी की भी इस मामले में संलिप्तता सामने आई है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस को गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से कारोबारी के मोबाइल नंबर की हस्तलिखित पर्ची बरामद हुई है।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को आदर्श नगर थाना में एक कारोबारी ने धमकी भरे फोन और एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनके पास तीन जुलाई को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से धमकी भरा कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर नवीन बाली बताया और एक करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही चार दिन में पैसे का इंतजाम करने के लिए कहा। शुरुआत में शिकायतकर्ता ने कॉल को एक शरारत समझकर नजरअंदाज कर दिया। लेकिन 20 जुलाई की रात एक बार फिर कारोबारी को उसी नंबर से एक और धमकी दी गई और पैसे की मांग दोहराई गई। उसके बाद पीड़ित कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर की तकनीकी जांच की। पता चला कि फोन का इस्तेमाल रामपुर कुंडल गांव निवासी संजय कर रहा है। पुलिस की टीम ने वहां दबिश देकर 50 साल के संजय को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कारोबारी का मोबाइल नंबर वाला एक हस्तलिखित पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने बताया कि हाल ही में हुई जबरन वसूली की घटनाओं की खबरों और सोशल मीडिया कवरेज से प्रभावित होकर उसने गैंगस्टर नवीन बाली बनकर पैसे ऐंठने की योजना बनाई। उसने कारोबारी के कामकाज को देखने वाले एक सहयोगी राहुल राठी से नंबर लिया और रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed