{"_id":"5dacfe358ebc3e93de1263f3","slug":"saint-stephens-professor-killed-mother-and-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेंट स्टीफंस के प्रोफेसर ने मां की हत्या कर की खुदकुशी, कानूनी लड़ाई से जूझ रहे थे मां-बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट स्टीफंस के प्रोफेसर ने मां की हत्या कर की खुदकुशी, कानूनी लड़ाई से जूझ रहे थे मां-बेटा
Mon, 21 Oct 2019 06:09 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 21 Oct 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
प्रोफेसर एलन स्टेनल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट स्टीफंस कॉलेज में प्रोफेसर एलन स्टेनल और उसकी मां केरल में संपत्ति विवाद और खुदकुशी के लिए उकसाने के मामलों में कानूनी लड़ाई से जूझ रहे थे। इसे लेकर दोनों मानसिक तौर पर बुरी तरह परेशान थे। परिचितों, दोस्तों और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि एलन ने मां की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है।
हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन मलयालम भाषा में लिखा एक पत्र बरामद हुआ है, उसमें क्या लिखा है, पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि वह हर पहलु से मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल लेसी की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार जांच के लिए जब कोट्टायम में संपर्क किया, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि 2017 में एलन के पिता स्टेनली की मौत हो गई थी। उसके बाद लेसी ने दूसरी शादी कर ली। करीब सात माह पहले एलन के सौतेले पिता ने कोट्टायम स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
शुरुआत में सौतले पिता के बेटे व अन्य इस मामले को ढकना चाहते थे, लेकिन एलन की मां को पता चला कि यह खुदकुशी का मामला है और उसके पति अपनी संपत्ति उसके नाम कर गए हैं। इसका पता उसके दूसरे पति के बेटे व अन्य रिश्तेदारों को चला तो उन्होंने मां-बेटे पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करा दिया।
सोशल मीडिया पर दोस्तों ने बताई कहानी
सोशल मीडिया पर एलन के दोस्तों ने बताया कि कानूनी लड़ाई ने मां-बेटे को मानसिक तौर पर बुरी तरह तोड़ दिया था। हालांकि उन्हें पता था कि वे निर्दोष हैं, फिर भी न्यायिक प्रणाली पर विश्वास जताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने का निश्चय किया।
एलन के एक अन्य मित्र ने फेसबुक पोस्ट पर केरल के स्थानीय अखबार में 15 अक्तूबर को प्रकाशित उस खबर की आलोचना की, जिसमें एलन और उसकी मां की तुलना केरल के कूडाथाई सीरियल मर्डर के आरोपियों से की गई थी। उसने बताया कि इस तरह सार्वजनिक तौर पर अपमानित करना एलन व उसकी मां को बर्दाश्त नहीं हुआ। वह बुरी तरह हताश थे और एलन ने हमसे बात करना बंद कर दिया था।

मां ने खुदकुशी के लिए मना कर दिया था
सोशल साइट पर एलन के कुछ मित्रों की ओर से शेयर की गई पोस्ट में बताया गया है कि वह हमेशा आत्महत्या करने के बारे में सोचता रहता था। पांच दिन पहले उसने बताया कि उसने अपनी मां से आत्महत्या करने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। उधर, सेंट स्टीफंस कॉलेज में ही पढ़ाने वाली प्रोफेसर नंदिता नारायण ने बताया कि आज सुबह एलन और उसकी मां के बारे में खबर सुनकर सदमे में हूं।
डीयू टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव के दौरान मेरी एलन से बात हुई थी। इस दौरान उसने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया था कि वह इस तरह का कदम भी उठा सकता है। एलन की एक महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले एलन ने उससे मां के साथ खुदकुशी कर लेने की बात कही थी। उसने अपनी मां को कहा था कि दोनों सुसाइड कर लेते हैं, लेकिन मां तैयार नहीं हुई।
इस बात को सुनकर एलन की महिला मित्र ने उसे समझाया। कभी भी मां-बेटे द्वारा खुदकुशी कर लेने की आशंका को देखते हुए वह उसके घर आकर रहने लगी। उसने मां-बेटे की काउसलिंग भी की। तीन दिन बाद मां-बेटे ने अपने रिश्तेदारों के आने की बात कहकर महिला मित्र को उसके घर से जाने के लिए कह दिया था।
सेंट स्टीफंस से किया स्नातक
एलन के एक मित्र ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसने सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक करने के बाद हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की। एक साल पहले सेंट स्टीफंस कॉलेज में तदर्थ आधार पर प्रोफेसर पद पर ज्वाइन करने के समय वह आईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर रहा था।
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि एलन ने अपनी मां की हत्या करने के बाद उसे फंदे पर लटकाया है और उसके बाद ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है। पुलिस का कहना है कि दोनों के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।