फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saif Ali brought 15 year old girl from Jharkhand to Delhi forcibly made relationship

मृत बच्चे को दिया जन्म: 15 साल की किशोरी को बहला फुसला कर झारखंड से दिल्ली ले आया सैफ अली, जबरदस्ती बनाए संबंध

Sat, 10 Sep 2022 07:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Sep 2022 07:58 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि वह मूलत: झारखंड की रहने वाली है। उसकी उम्र 15 साल है। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह अपनी बहन के साथ रहती थी। 

विज्ञापन
Saif Ali brought 15 year old girl from Jharkhand to Delhi forcibly made relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने झारखंड से 15 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर दिल्ली लाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। किशोरी गर्भवती हो गई थी और अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दी। अस्पताल की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैफ अली के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक किशोरी के मृत बच्चे के जन्म देने की शिकायत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह मूलत: झारखंड की रहने वाली है। उसकी उम्र 15 साल है। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह अपनी बहन के साथ रहती थी। दो साल पहले उसकी मुलाकात लातेहार झारखंड के सैफ अली से हुई। वह उससे दोस्ती कर ली और फिर आरोपी उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले आया। 

विज्ञापन

महेंद्र पार्क में किराए के घर में दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। इस बीच वह गर्भवती हो गई। पेट में दर्द होने पर वह बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंची। जहां एक मृत बच्चे को जन्म दिया। किशोरी के नाबालिग होने पर अस्पताल ने पुलिस से इसकी शिकायत की। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सैफ ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए थे। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सैफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed