{"_id":"656ea1d07c42880eac0d8ee5","slug":"sahitya-akademi-book-fair-pustaka-was-organized-at-mandi-house-2023-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकायन 2023: बच्चों के नाम रहा पुस्तक मेले का चौथा दिन, पुरस्कार विजेता प्रकाश मनु ने सुनाए किस्से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकायन 2023: बच्चों के नाम रहा पुस्तक मेले का चौथा दिन, पुरस्कार विजेता प्रकाश मनु ने सुनाए किस्से
Tue, 05 Dec 2023 09:38 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 05 Dec 2023 09:38 AM IST
सार
'प्रिय बाल लेखक से मिलिए' कार्यक्रम में बच्चे साहित्य अकादमी के पहले बाल साहित्य पुरस्कार विजेता प्रकाश मनु से मिले।
विज्ञापन
साहित्य अकादमी कार्टून कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी हाउस पर साहित्य अकादमी की ओर से आयोजित पुस्तक मेला पुस्तकायन का चौथा दिन बच्चों के नाम रहा, प्रिय बाल लेखक से मिलिए कार्यक्रम में बच्चे साहित्य अकादमी के पहले बाल साहित्य पुरस्कार विजेता प्रकाश मनु से मिले। इनसे कार्टून बनाने के गुर सीखे। कहानियां, कविताएं सुनीं। प्रकाश मनु ने बच्चों को बताया कि प्रेमचंद की कहानियों ने उन्हें प्रेरणा दी।
विज्ञापन
बच्चों से अपने जीवन का किस्सा साझा करते हुए प्रकाश मनु ने बताया उन्होंने युवा अवस्था में तय कर लिया था कि साहित्यकार ही बनेंगे और अपनी आजीविका साहित्य के जरिए ही अर्जित करेंगे। अपनी मां और नानी की सुनाई कहानियों के नायकों के सुख, दुख में वह पूरी तरह शामिल हो जाते और कई दिन उनके ही समान महसूस करते। अधकू चरित्र पर लिखी कहानी सुनाते हुए उन्होंने कहा कि इसका मुख्य चरित्र में कहीं न कहीं वही हैं। उन्होंने बच्चों के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन
जानेमाने कार्टूनिस्ट व लेखक माधव जोशी के निर्देशन में बच्चों के लिए कार्टून कार्यशाला आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि कार्टून कला में माहिर होने के लिए किसी भी विषय का सूक्ष्म निरीक्षण करना सीखना चाहिए। पुस्तकायन में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
सीसीआरटी छात्रवृत्ति पा रहीं बाल कलाकार सोहनी महापात्र और अनन्या पुंजाल ने ओडिसी और भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। मंगलवार को कवि सम्मेलन होगा। इसमें बुद्धिनाथ मिश्र, बीएल गौड़, हरेराम समीप, ज्ञानप्रकाश विवेक, विवेक गौतम व उपेंद्र पांडेय अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।