{"_id":"50a6beef88a38a4abbc61c1dcec85802","slug":"sahil-entered-in-limca-book-of-records-for-youngest-editor-in-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिल ने बनाया सबसे कम उम्र के संपादक का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिल ने बनाया सबसे कम उम्र के संपादक का रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Jul 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई से संबद्ध दिल्ली पब्लिक स्कूल मथुरा रोड के छात्र साहिल बंसल ने सबसे कम उम्र के मुख्य संपादक के तौर पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन
उन्होंने हाल ही में स्वयं भारत की सबसे पहली कला पत्रिका विकसित की है। इंकस्पॉयर नाम से कला पत्रिका के संस्थापक, सीईओ, मुख्य संपादक साहिल ही हैं।
सीबीएसई व डीपीएस की ओर से साहिल को स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। सीबीएसई के चेयरमैन विनीत जोशी ने साहिल को लिखे बधाई पत्र में कहा, वह इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि अपने विकास व लाभ के लिए तकनीक का कैसे सदुपयोग किया जाए।’
विज्ञापन
साहिल ने ट्रिनिटी स्कूल ऑफ लंदन से गिटार बजाने में ग्रेड-3 रॉक स्कूल डिस्टिंक्शन भी प्राप्त किया हुआ है। इंकस्पॉयर पत्रिका के लिए 60 लोग काम करते हैं। जिनमें से अधिकांश स्कूल जाने वाले किशोर हैं।
विज्ञापन
इंकस्पॉयर ने कहा कि बड़े कलाकारों तक पहुंचना प्रमुख उद्देश्य है। वह भारत में प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में क्रांति लाना चाहते हैं। डीपीएस मथुरा रोड के प्रिंसिपल एम आई हुसैन ने कहा कि सीबीएसई की शिक्षा नीति व सीसीई स्कीम के कारण ही साहिल की प्रतिभा को निखारने में मदद मिली।