{"_id":"64bc743d7b87f601c90b22a3","slug":"sahibabad-two-policemen-suspended-for-looting-rs-3-60-lakh-from-thieves-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sahibabad : चोरों से 3.60 लाख रुपये लूटने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, 15 हजार बरामद, पूछताछ के बाद भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sahibabad : चोरों से 3.60 लाख रुपये लूटने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, 15 हजार बरामद, पूछताछ के बाद भेजा जेल
Sun, 23 Jul 2023 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Jul 2023 05:58 AM IST
सार
शनिवार को पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। उनसे 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं। बाकी रकम को बरामद करने के लिए जांच चल रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की डीएलएफ चौकी में दिल्ली के दो चोरों से तीन लाख 60 हजार लूटने वाले मुख्य आरक्षी धीरज चतुर्वेदी और आरक्षी इंद्रजीत को डीसीपी ट्रांस हिंडन ने निलंबित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। उनसे 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं। बाकी रकम को बरामद करने के लिए जांच चल रही है।
विज्ञापन
एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि घटना में मुकदमा लिखने के बाद धीरज चतुर्वेदी और इंद्रजीत को निलंबित कर दिया था। दोनों घटना के बाद भागने की फिराक में थे लेकिन समय रहते दोनों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया। विवेचना के दौरान दोनों से बाकी की रकम भी बरामद करने का प्रयास रहेगा।शनिवार को मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों ने जमानत की अर्जी दी लेकिन सीजेएम कोर्ट के न्यायाधीश विभांशु सुधीर ने अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
तीन वाहन चोर गिरफ्तार, दो कार बरामद
दिल्ली-एनसीआर में चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो कारें बरामद की हैं। पूछताछ में पता चला कि ये पिछले तीन साल से वाहन चोरी करने का काम कर रहे हैं और अब तक 80 वाहन चोरी कर बेच चुके हैं।
विज्ञापन
एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि गौतमबुद्धनगर दनकौर के गांव कनारसी निवासी हिमांशु, मोदीनगर के जगतपुरी निवासी विशाल और बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी अदनान को गिरफ्तार किया है। हिमांशु हाल में बिसरख के चिपयाना बुर्जुग में रह रहा है जबकि विशाल क्राॅसिंग रिपब्लिक के भीमनगर में रह रहा है। इनके पास से बरामद ईको कार इन्होंने दो महीने पहले दिल्ली पटपड़गंज से चोरी की थी जबकि सेंट्रो कार 40 दिन पहले क्राॅसिंग रिपब्लिक के सुदामापुरी से चोरी की थी। एडीसीपी ने बताया कि दिल्ली, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में हिमांशु के खिलाफ छह, विशाल के खिलाफ छह व अदनान के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। संवाद
10 से 15 हजार रुपये में अदनान को बेचते थे कार
पूछताछ में विशाल ने बताया कि वह 12वीं पास है। पूर्व में वह डिलीवरी बॉय था। ज्यादा रुपये कमाने के लिए उसने वाहन चोरी करना शुरू कर दिया। इसी बीच उसकी मुलाकात विशाल से हुई। विशाल 10वीं पास है। वह अपने पिता के साथ प्लंबर का काम करता था। दोनों मिलकर दिल्ली-एनसीआर में कार चोरी करने लगे और 10 से 15 हजार रुपये में अदनान को बेच देते। अदनाम ने बताया कि वह पांचवीं पास है।
-----------00000000