फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sahibabad: Killed after coming from seal border

साहिबाबाद: सील सीमा से आकर की हत्या, सुरक्षा की खुली पोल

Fri, 19 Jun 2020 08:47 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी प्रभात पांडेय, साहिबाबाद
प्रभात पांडेय, साहिबाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 19 Jun 2020 08:47 PM IST
सार

  • भोपुरा से आकर डीएलएफ की ओर से फरार हुआ दिल्ली
  • एक साथी ने फोन से की मदद, दूसरे ने स्कूटी से घटनास्थल से छोड़ा 
  • घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर है तुलसी निकेतन पुलिस चौकी
  • आवश्यक सेवाओं से जुड़े और पास वालों को ही है आने जाने की अनुमति

विज्ञापन
Sahibabad: Killed after coming from seal border
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से आकर तुलसी निकेतन पुलिस चौकी से करीब दो सौ मीटर दूरी पर आरोपी ने युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद डीएलएफ कॉलोनी की ओर पड़ने वाले बॉर्डर से होकर दिल्ली भाग गया। जबकि सीमा से पासधारकों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने की अनुमति है। इस हत्याकांड ने बॉर्डर सील की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए गाजियाबाद-दिल्ली की सीमाएं सील हैं। इन सीमाओं से आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को और पास धारकों को ही आने की अनुमति है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी काली स्कूटी से वारदात करने आया था। हत्या में उसने दुकानों पर बिकने वाले फैंसी चाकू का इस्तेमाल किया। इसके बाद आजिज निवासी शहीदनगर उसे उसी की स्कूटी से डीएलएफ कॉलोनी के बार्डर से दिल्ली की सीमा पर ले गया। यहां पहले से ही आमिर चौधरी सफेद रंग की स्कूटी लेकर खड़ा था। 
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने स्कूटी बदली और आमिर निवासी सुंदर नगरी नियर गगन सिनेमा के मोबाइल से तीन से चार जगह कॉल की। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ है। घटना के बाद आरोपी रात में बार्डर, चौराहों और तिराहों पर चेकिंग के बाद भी फरार हो गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए सीओ फर्स्ट डा. राकेश मिश्र, एएसपी साहिबाबाद केशव कुमार के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई हैं। टीमें मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने अपराध रोकने को पुलिस चौकी में दिया था पत्र.....
तुलसी निकेतन क्षेत्र के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने बताया कि आरडब्ल्यूए की ओर से 13 जून को तुलसी निकेतन पुलिस चौकी में पत्र लिखकर दिल्ली से सीमा में प्रवेश कर असामाजिक तत्वों के क्षेत्र में आने, पार्कों में बैठकर शराब और नशाखोरी करने पर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। इसके लिए उन्होंने चौकी इंचार्ज से खुद फोन पर भी बात की और क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed