सागर हत्याकांड: पुलिस को मिली एक और सफलता, जूडो कोच सुभाष गिरफ्तार
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मारपीट के बाद हुई सागर धनखड़ की मौत मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने इस हत्याकांड में सुभाष नाम के जूडो कोच को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मारपीट के बाद हुई सागर धनखड़ की मौत मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने इस हत्याकांड में सुभाष नाम के जूडो कोच को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह 11वीं गिरफ्तारी है। इस मामले में पुलिस पहले ही ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है, जो 25 जून तक न्यायिक हिरासत में है।
Delhi Police arrest judo coach Subhash in connection with the killing of 23-year-old Sagar Rana at Chhatrasal Stadium.
विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar is already in judicial custody after a Delhi court extended his remand till June 25.
— ANI (@ANI) June 16, 2021
11 जून को भी गिरफ्तार हुआ था एक आरोपी
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चार मई को छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में 11 जून को पहलवान अनिरुद्ध(23) को गिरफ्तार किया था। आरोपी पहलवान पीड़ितों का शालीमार व मॉडल टाउन से अपहरण करने और छत्रसाल स्टेडियम में सागर व अन्य पीड़ितों के साथ मारपीट करने समेत हर वारदात में ओलंपियन सुशील कुमार के साथ था। अपराध शाखा ने सागर धनखड़ हत्या मामले में ये दसवीं गिरफ्तारी की।
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार पहलवान अनिरुद्ध नाहरी, सोनीपत का रहने वाला है। वह भारत में सीनियर व जूनियर चैंपियनशिप में कई पदक जीत चुका है। सागर धनखड़ हत्या मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि अनिरुद्ध दिल्ली आएगा।
एसीपी अरविंद कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी, एसआई रॉबिन त्यागी व रजनीश की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहलवान पिछले करीब पांच-छह वर्षों से छत्रसाल स्टेडियम में रह रहा था। वह सुशील कुमार का खास है और उसे दाहिना हाथ कहा जाता है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में ये बात सामने आई है कि अनिरुद्ध सुशील कुमार के साथ हर वारदात में शामिल था। सुशील कुमार हथियार लेकर शालीमार बाग व मॉडल टाउन से पीड़ितों का अपरहण करके लाया था और फिर छत्रसाल स्टेडियम में लाकर उनकी पिटाई की। अनिरुद्ध सुशील कुमार के साथ हर पल साथ था। उसने फरारी के दौरान भी सुशील कुमार की मदद की थी।