फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Safdarjung Hospital decided to set up a admit counter of pregnant women at the department gate

गर्भवतियों को नहीं करना होगा इंतजार: सफदरजंग में डिलीवरी के लिए आई महिला गेट पर होगी भर्ती, जल्द बनेगा काउंटर

Mon, 29 Aug 2022 09:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Aug 2022 09:49 PM IST
सार

गौरतलब है कि बीते दिनों सफदरजंग अस्पताल की पार्किंग के नजदीक बच्चे को जन्म दिया था। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन अपने इंतजाम की दुरूस्त किया है।

विज्ञापन
Safdarjung Hospital decided to set up a admit counter of pregnant women at the department gate
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफदरजंग अस्पताल में डिलीवरी करवाने आ रही महिलाओं को अब भर्ती होने के लिए विभाग में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें गेट पर ही भर्ती कर लिया जाएगा। दरअसल गर्भवती महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने डिपार्टमेंट के गेट पर ही भर्ती काउंटर बनाने का फैसला किया है। इसके बाद यहां आने वाली सभी महिलाओं का अंदर आने से पहले ही फाइल तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

इस संबंध में सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएल शेरवाल ने बताया कि अस्पताल में डिलीवरी करवाने आ रही महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए भर्ती के लिए अलग काउंटर तैयार करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि विभाग के बाहर जल्द ही पोटा केबिन में काउंटर तैयार हो जाएगा। काउंटर बनने के बाद बाहर से ही भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों सफदरजंग अस्पताल की पार्किंग के नजदीक बच्चे को जन्म दिया था। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन अपने इंतजाम की दुरुस्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए नहीं करना होगा इंतजार

डिलीवरी करवाने आई महिलाओं को जांच करवाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। डॉ. शेरवाल ने कहा कि मांग के आधार पर सुविधाओं को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि गायनी विभाग में आने वाली किसी भी महिला को ज्यादा इंतजार न करना पड़े।

विज्ञापन

हटाई जाएगी पार्किंग

प्रसूति एंव स्त्री रोग विभाग के बाहर लग रही पाकिंग को हटाया जाएगा। डॉ. शेरवाल ने कहा कि अभी पार्किंग के कारण काफी जाम लगता है। उक्त पार्किंग को अन्य जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। इसे शिफ्ट करने के बाद काफी जगह मिल जाएगी, जहां महिलाओं के लिए व्यवस्था की जा सकेगी। यह काम जल्द ही कराया जाएगा।

सैकड़ों महिलाओं को होगा फायदा  

डॉ. शेरवाल ने बताया कि काउंटर बनने के बाद यहां हर माह आने वाली सैकड़ों महिलाओं को फायदा होगा। बता दें कि सफदरजंग अस्पताल में दिल्ली के अलावा बड़े स्तर पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से महिलाएं आती हैं।

मातृत्व स्वास्थ्य के मानकों में लाया जाएगा सुधार

प्रसूति एवं स्त्री रोग के डॉक्टरों की संस्थान फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (फॉग्सी) ने नेशनल एक्रेडेशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स(एनएबीएच) के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत मातृत्व सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। बच्चे के जन्म के समय महिलाओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में क्वॉलिटी कंट्रोल के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी है। इसका लक्ष्य मातृत्व मृत्यु दर में कटौती करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed