फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saddam Hussain, a miscreant involved in the Nadir Shah murder case, arrested.

Delhi NCR News: नादिर शाह हत्याकांड में शामिल बदमाश सद्दाम हुसैन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
नोट : उत्तर प्रदेश के अमरोहा के लिए भी
विज्ञापन

-हत्याकांड में शूटरों को दी थी मदद, हथियार छिपाने में भी निभाई थी भूमिका

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी के चर्चित नादिर शाह हत्याकांड में शामिल और लंबे समय से लापता चल रहे लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग के सदस्य सद्दाम हुसैन उर्फ सोनू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को इस मामले में फरार घोषित किया जा चुका है। आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।



स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इंस्पेक्टर आलोक कुमार मौर्य और इंस्पेक्टर नीतू कुमार की टीम ने एसीपी आशीष कुमार की निगरानी में कार्रवाई करते हुए 20 जुलाई को अमरोहा से आरोपी को दबोचा। नादिर शाह हत्याकांड में अब तक लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग के 16 बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2024 की रात दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित जिम के बाहर कारोबारी और जिम के सह-मालिक नादिर शाह की गोली मारकर हत्या हुई थी। जांच में सामने आया था कि हत्या रंगदारी वसूलने के प्रयास में लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग ने कराई थी। जांच में पता चला कि सद्दाम हुसैन ने गैंग के शूटरों और अन्य आरोपियों को लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई थी। उसने हाशिम बाबा के करीबी सहयोगी साजिद फद्दी के साथ मिलकर हत्या में इस्तेमाल हथियारों को छिपाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वह लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन




सद्दाम मूलरूप से अमरोहा का रहने वाला है और दिल्ली के जाफराबाद में बच्चों के कपड़ों की दुकान चलाता था। वह अपने दोस्त सोहेल उर्फ चप्पल के जरिए हाशिम बाबा गैंग के संपर्क में आया। 2013 में हत्या के प्रयास के एक मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद 2018 में जाफराबाद के एक कारोबारी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और फायरिंग के मामले में भी वह गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article