{"_id":"593030c84f1c1bcb63bda8e9","slug":"sachin-a-billion-dreams-and-hindi-medium-tax-free-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में टैक्स फ्री हुई फिल्म सचिन और हिंदी मीडियम, मनोरंजन कर विभाग ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में टैक्स फ्री हुई फिल्म सचिन और हिंदी मीडियम, मनोरंजन कर विभाग ने जारी किए आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
फिल्म सचिन और हिंदी मीडियम का पोस्टर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी और अब राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बनी फिल्म, सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स और इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडिया को टैक्स फ्री कर दिया है। एक फिल्म क्रिकेट के प्रति देश की दीवानगी, एक खिलाड़ी की लगन और सफलता को प्रदर्शित करने वाली है तो दूसरी राजधानी समेत देशभर में नर्सरी दाखिला की खातिर माता-पिता के संघर्ष और दिक्कतों का बयां करती है।
विज्ञापन
मनोरंजन कर विभाग मनोरंजन अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने इन दोनो फिल्मों को 31 मई से टैक्स फ्री करने का आदेश जारी करके फिल्म निर्माता और राजधानी के सभी सिनेमाघर संचालकों को प्रति भेज दी है।
विज्ञापन
सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स, की कहानी जेम्स अस्र्किन ने लिखी है और निर्देशन भी उन्होंने किया है। इस फिल्म के निर्माता रवि भगचंदका हैं। दिल्ली से पहले ये फिल्म मध्य प्रदेश, उड़िसा, केरल, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में टैक्सी फ्री हो चुकी है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अदाकारा सबा कमर और भारतीय हीरो इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम को भी टैक्स फ्री किया गया है। इससे पहले हिंदी मीडियम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में टैक्स फ्री की जा चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है। फिल्म में नर्सरी क्लास में दाखिला और अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई को ऊंची साख से जोडने केचलन को दिखाया गया है।