{"_id":"5b2b4dd44f1c1bb51e8b6fcc","slug":"rwa-want-to-buy-compost-machine-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपोस्ट मशीनों के लिए आरडब्ल्यूए ने दिखाई दिलचस्पी, 30 जून तक का है समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपोस्ट मशीनों के लिए आरडब्ल्यूए ने दिखाई दिलचस्पी, 30 जून तक का है समय
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
compost machine
नोएडा में कंपोस्ट मशीनें लगाने के लिए सीएसआर के तहत छूट देने की घोषणा के बार आरडब्ल्यूए ने दिलचस्पी दिखानी शुरू की है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-15ए व सेक्टर-19 के बाद अब सेक्टर-82 व 93 के आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण को पत्र लिखा है। यही नहीं मशीन खरीदने की इच्छा जताई है। इसके लिए सीएसआर के तहत आरडब्ल्यूए को महज पांच प्रतिशत की राशि देनी होगी।
हालांकि इसका लाभ केवल 10 आवेदकों को ही अभी मिल पाएगा। बताया गया कि सेक्टर-36, 39 व सेक्टर-108 के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों को फोन कर इसकी जानकारी ली। इससे पहले प्राधिकरण ने आरडब्ल्यूए से कंपोस्ट मशीन के लिए कहा था। इसके लिए 30 जून तक का समय भी दिया गया है।