{"_id":"5f62fb3fc5494d3cc40bb482","slug":"rwa-demand-more-patrolling-of-pcr-to-avoid-crime-in-noida-sector-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडब्ल्यूए कोनाः आपराधिक वारदात को रोकने के लिए पीसीआर की गश्त बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडब्ल्यूए कोनाः आपराधिक वारदात को रोकने के लिए पीसीआर की गश्त बढ़े
Thu, 17 Sep 2020 11:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) और पुलिस के संयुक्त प्रयास से मंगलवार को नोएडा सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में एक बैठक हुई। इस दौरान कहा कि कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों ने भरोसा था कि अपराध कम हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। आए दिन हत्याएं और लूट हो रही है। इससेे लोगों पर पुलिस का विश्वास कम हो रहा है।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने शहर में बढ़ते आपराधिक वारदात को रोकने के लिए पीसीआर की गश्त बढ़ाने, सोसाइटी के रजिस्टर में पीसीआर की एंट्री व पुलिस और लोगों की अधिक से अधिक बैठक करने की मांग रखी।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने कहा कि लोगों की सभी मांगें मानी जाएंगी। बैठक में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, फोनरवा के उपाध्यक्ष ओपी यादव, महासचिव केके जैन, विधि सचिव टीसी गौड़, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव, रजनीश, दिलीप मिश्रा, ऋतु मिश्रा, मदन शर्मा डॉ. एके सिंह, ऋतु गुप्ता, ए. जोशी, एमएम जोशी, रामकुमार चौहान, रंजन, राकेश पांडेय, रमाकांत, विकास, ओमवीर सिंह, रितु यादव, मंजीत सोनिया, पूनम अरुण, नीलम, आरुषि, राहुल यादव के अलावा थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
सेक्टर-53 : गंदगी से बढ़ा बीमारी का खतरा
नोएडा। सफाई नहीं होने से सेक्टर-53 में गंदगी बढ़ती जा रही है। सेक्टर के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गंदगी और बदबू से बीमारी होने का खतरा बढ़ गया है । इसके अलावा कुछ पेड़ों की टहनी टूटकर गिर रही हैं। किसी भी दिन कोई हादसा हो सकता है।
नवनियुक्त थाना प्रभारी का स्वागत
नोएडा। सेक्टर-82 पाकेट 7 के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नवनियुक्त थाना फेज-2 प्रभारी अनीता चौहान का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनके सोलंकी के अलावा संजय पांडेय, ओम थापा, शिव शंकर सिंह, डीएम शुक्ला आदि वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
सेक्टर-62 : बिजली के पैनल खुले
नोएडा। सेक्टर-62 सी ब्लॉक स्थित टॉट मॉल मार्केट में बिजली के खुले पैनल से लोगों को खतरा है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आरके उप्रेती ने बताया कि बिजली विभाग को चिट्ठी लिखकर बताया भी गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।