{"_id":"66c416de6c0d6081e50b696e","slug":"russian-embassy-employee-s-mobile-phone-snatched-in-delhi-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राजधानी में रूसी दूतावास की कर्मचारी का मोबाइल फोन छीना, लाल किले के पास तस्वीरें लेते समय हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राजधानी में रूसी दूतावास की कर्मचारी का मोबाइल फोन छीना, लाल किले के पास तस्वीरें लेते समय हुई घटना
Tue, 20 Aug 2024 09:39 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 20 Aug 2024 09:39 AM IST
सार
यह घटना तब हुई जब रूसी नागरिक महिला शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे लाल किले के पीछे एक कब्रिस्तान के पास तस्वीरें खींच रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मकत तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में लाल किले के पास एक बदमाश ने रूसी दूतावास की एक कर्मचारी का मोबाइल फोन छीन लिया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब रूसी नागरिक महिला शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे लाल किले के पीछे एक कब्रिस्तान के पास तस्वीरें खींच रही थी।
विज्ञापन
घटना के बाद रूसी दूतावास की महिला कर्मचारी कश्मीरी गेट थाने पहुंची। रूसी महिला ने वहां कोई बयान नहीं दिया, लेकिन कहा कि वह घटना के बारे में पुलिस को ईमेल भेजेगी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले का संज्ञान लिया और कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304 (2)/3/5 (स्नैचिंग) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और वहां आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसकी पहचान की गई है। पुलिस ने बताया कि अपराधी का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन