{"_id":"2a40074f8daa87bcf8d047b7203863e1","slug":"rural-lohia-chariot-ride-in-the-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में कीजिए ग्रामीण लोहिया रथ की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में कीजिए ग्रामीण लोहिया रथ की सवारी
प्रिया गौतम/अमर उजाला, कौशांबी
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में यात्रियों को ग्रामीण लोहिया रथ में सवारी करने का मौका मिलेगा। जनवरी में गाजियाबाद में 26 नई बसें आ रही हैं। लोहिया ग्रामीण रथ के नाम वाली यह हरी-लाल बसें नए ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी।
विज्ञापन
इसके लिए रोडवेज मुख्यालय ग्रामीण रूटों का निर्धारण कर रहा है। बताया गया है कि इन बसों के लिए नए रूटों को चुना जाएगा, जिन पर अभी तक रोडवेज की बसें उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बसों की पहली खेप कानपुर स्थित रोडवेज वर्कशॉप से गाजियाबाद में जनवरी में पहुंचाई जा रही हैं। यह सभी डीजल से चलने वाली बसें हैं।
विज्ञापन
इन बसों को शुरू करने के बाद कुछ पुराने रूटों के लिए भी ग्रामीण लोहिया रथ बसों की मांग की जाएगी। बताया गया है कि इन बसों की यात्री क्षमता पुरानी रोडवेज बसों के मुकाबले ज्यादा है और यह सुविधाजनक भी हैं।
इन्हें आते ही वीटीएस सिस्टम से लैस कर दिया जाएगा। आरएम पीके बोस ने बताया कि बसें पूरी तरह तैयार हैं। वह 10 जनवरी तक गाजियाबाद आ जाएंगी। ऐसे में मकर संक्रांति पर बस सेवा शुरू किए जाने की पूरी उम्मीद है।