फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rudeset institution helping skill india in haryana

स्किल इंडिया के सपने को साकार कर रहा रूडसेट संस्थान

Sun, 26 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 26 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
rudeset institution helping skill india in haryana
- फोटो : self

रूडसेट संस्थान का प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को दीक्षांत समारोह के साथ समाप्त हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जूट प्रोडक्ट निर्माण में दिया गया। इसमें रहाका गांव की 35 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। अब यह समूह अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।

विज्ञापन


समापन समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि गुरुग्राम के अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने वाली सभी प्रतिभागियों को अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रमाणपत्र वितरित किया।
विज्ञापन


सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक द्वारा महिला उद्यमी को काम शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई। ऋण की स्वीकृति पत्र भी एडीसी ने दी। कार्यक्रम की शुरुआत रूडसेट संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रूडसेट का यह दीक्षांत समारोह एक उत्साहित करने वाला कदम है। इससे प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को पूरे सम्मान का अनुभव होता है। संस्थान केनरा बैंक, सिंडिकेट बैंक व एसडीएम ट्रस्ट के सहयोग से युवाओं के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण पिछले कई वर्षों से प्रदान कर रहा है।


एडीसी विनय प्रताप सिंह ने कहा कि आज देश बेरोजगारी से लड़ रहा है इसमें सभी सभी अपना योगदान दे रहे हैं। रूडसेट संस्थान भी बेरोजगारी से लड़ने की दिशा में कार्य कर रहा है, जो कि एक सराहनीय कदम है। इस यज्ञ में संस्थान भी अपनी क्षमता के अनुसार आहुति दे रही हैं। महिलाएं भी कौशल को अंगीकार कर अपना भविष्य एक सुरक्षित दिशा में बढ़ा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed