फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ruckus in meeting of East Delhi Municipal Corporation

दिल्ली नगर निगम बैठक बनी अखाड़ा, फंड पर दोनों पक्षों ने किया हंगामा

Tue, 24 Jul 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
 Ruckus in meeting of East Delhi Municipal Corporation
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक को भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के बजाए राजनीतिक अखाड़ा बनाया। बैठक में दोनों ने फंड के मसले पर एक-दूसरे की पार्टी पर सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा पार्षदों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। उनके इस प्रस्ताव का आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने कड़ा विरोध किया। इसके चलते बैठक में जमकर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन


सदन की बैठक शुरू होते ही आप पार्षद दल के नेता कुलदीप कुमार ने भाजपा पर आरोप लगाने आरंभ किए, वहीं भाजपा पार्षद आप की दिल्ली सरकार फंड नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दोनों ओर से एक-दूसरे की पार्टी के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। इस दौरान आप पार्षद रेखा त्यागी ने बैठक के एजेंडे की प्रति फाड़ दी।  
 

इस मौके पर कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा 11 साल से नगर निगम में सत्तारूढ़ है, लेकिन उसके पार्षदों ने कोई कार्य नहीं किया। इस कारण नगर निगम की आर्थिक स्थिति दयनीय है। 

उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल सरकार ने अब तक सबसे ज्यादा फंड नगर निगम को दिया है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने नगर निगम से लोन की राशि भी लेनी बंद कर दी है। 

उधर नेता सदन निर्मल जैन ने कहा कि कोर्ट में भी नगर निगम को दिल्ली सरकार से फंड नहीं देने की बात साबित हो चुकी है। इसके चलते हाइकोर्ट ने फंड देने का आदेश भी दिया है। इसके बावजूद दिल्ली सरकार ने नगर निगम को फंड नहीं दिया है। 

पिछले दिनों पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में भी भाजपा पार्षदों ने फंड नहीं देने का आरोप लगाते हुए दिल्ली सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया था। इस प्रस्ताव को सोमवार को सदन की बैठक में प्रस्तुत किया गया, जिसका आप पार्षदों ने कड़ा विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed